फ्रांस दुनिया का चौथा सबसे बड़ा हथियार निर्यातक देश

वर्ष 2010 में फ्रांस दुनिया का चौथा सबसे बड़ा हथियार निर्यातक देश रहा.

उसे कुल 5.12 अरब यूरो (7.12 अरब डॉलर) के हथियारों के लिए ठेके मिले.अमेरिका बीते वर्ष भी सबसे अधिक हथियार निर्यात करने वाला देश रहा.

फ्रांस के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक वर्ष 2009 में 8.16 अरब यूरो के हथियार बेचे गए थे, जिसकी तुलना में वर्ष 2010 की राशि 37 फीसदी कम है.

वर्ष 2001 से 2010 के बीच अमेरिका, यूरोपीय संघ, रूस और इजरायल का दुनिया के 90 फीसदी हथियार बाजार पर कब्जा रहा.

अमेरिका अब भी दुनिया का सबसे बड़ा हथियार निर्यातक है.दुनिया के कुल हथियार कारोबार में उसका हिस्सा 53.7 फीसदी है, जबकि फ्रांस की हिस्सेदारी केवल छह फीसदी है.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 10:57 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh