इंडियन ग्रां प्री के पहले अभ्यास सत्र की शुरुआत

मर्सीडीज के ड्राइवर लुईस हैमिल्टन देश में पहली बार आयोजित हो रही फॉर्मूला वन इंडियन ग्रां प्री के पहले अभ्यास सत्र में सबसे आगे रहे.

जबकि भारत की टीम सहारा फोर्स इंडिया ने आठवां सर्वश्रेष्ठ समय निकाला.

वर्ष 2008 के विश्व चैम्पियन हैमिल्टन ने एक मिनट 26.836 सेकेंड का समय लिया.

हैमिल्टन ने फाइनल लैप में रेड बुल के हाल ही में विश्व चैम्पियन बने सेबेश्चियन वेटल और अपने ही टीम के साथी आस्ट्रेलिया के मार्क वेबर को पीछे छोड़ दिया.

मैकलारेन के ड्राइवर जेसन बटन चौथे स्थान पर रहे जबकि सात बार के विश्व चैम्पियन मर्सीडीज चला रहे माइकल शूमाकर को पांचवें स्थान से संतोष करना पडा.

शूमाकर की टीम के साथी निको रोजबर्ग छठे और फेरारी के चालक फेलिप मास्सा सातवें स्थान पर रहे.

भारतीय टीम सहारा फोर्स इंडिया के ड्राइवर एड्रियन सुतिल ने आठवें स्थान पर आने के साथ घरेलू दर्शकों रोमांचित कर दिया.

बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर काफी धूल होने की वजह से अनेक ड्राइवरों को थोडी परेशानी का सामना करना पड़ा.

दूसरा अभ्यास सत्र दोपहर बाद होना है.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 5:47 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh