अज्ञात स्थान पर दफनाया गया "मुअम्मर गद्दाफी" का शव

मिसराता सैन्य परिषद् के एक अधिकारी ने बताया कि मुअम्मर गद्दाफी, को मंगलवार सुबह एक अज्ञात स्थान पर दफना दिया गया.

इसके साथ ही गद्दाफी के पुत्र मुअत्तसिम और पूर्व रक्षा मंत्री अबू बकर यूनुस को भी मंगलवार सुबह एक अज्ञात स्थान पर दफना दिया गया.

इस दौरान गद्दाफी के कुछ संबंधी और अधिकारी वहां मौजूद थे.

परिषद् के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान इस्लामिक धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन किया गया. इस जानकारी की कहीं और से पुष्टि नहीं हुई है.

तीनों के शवों को मिसराता के एक कोल्ड स्टोरेज में रखा गया था. ये तीनों गुरूवार को पकड़े गए थे.

गद्दाफी और मुअत्तसिम को जिंदा पकड़ा गया था. उन्हें कई चोटें लगीं थीं. दोनों की बाद में अस्पष्ट परिस्थितियों में मौत हो गई थी.

लीबिया के अंतरिम अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय दबाव के आगे झुकते हुए जांच का वादा किया है.

माना जा रहा है कि इन कब्रों को इसलिए भी गोपनीय रखा गया है, ताकि गद्दाफी के वफादारों के लिए ये धार्मिक स्थल ना बन जाएं.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 8:49 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh