कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और अभिन्न अंग रहेगा : अन्ना हजारे

प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने पुणे में मंगलवार को कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और अभिन्न अंग रहेगा.

श्री हजारे ने अपने ब्लाग में मंगलवार की शाम को लिखा- कुछ लोग कश्मीर से जुडे मामलों पर कई तरह की विवादास्पद टिप्पणी कर देते हैं लेकिन वे इस बात से अनभिज्ञ हैं कि जब मैं सेना में था उस समय मैंने स्वयं भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में एक सैनिक के रूप में हिस्सा लिया था.

इस लडाई में मेरे सभी सहयोगी वीरगति को प्राप्त हो गये थे.

कोई करिश्मा ही हुआ था कि मैं जीवित रह गया. उसी दौरान मैंने संकल्प ले लिया था कि मैं अपना सारा जीवन देश की सेवा के लिये लगा दूंगा. मैं देश की सेवा में अपनी शहादत दूंगा.

उन्होंने लिखा- आज भी आप मेरे माथे पर पाकिस्तान की ओर से लगी गोलियों के निशान देख सकते हैं.

उन्होंने दोहराया- कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और अभिन्न अंग रहेगा. आज भी अगर मुझे पाकिस्तान के खिलाफ जंग लड़नी पड़े तो मैं तैयार हूं.

लेकिन कुछ लोग केवल बोल ही सकते हैं. कश्मीर के लिये वे करते कुछ नहीं जो दुर्भाज्ञापूर्ण है.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 8:45 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh