राष्ट्रपति बनने का सपना देख रहे हैं अन्ना-दिग्विजय

आँखों देखी न्यूज़ संवाददाता : कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर अन्ना हजारे को अपना निशाना बनाया है.

दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि अन्ना राष्ट्रपति बनने का सपना देख रहे हैं.

दिग्विजय सिंह का कहना है कि बीजेपी ने अन्ना हजारे को राष्ट्रपति बनने का सपना दिखाया है.

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि बीजेपी ने अन्ना को कहा है कि अगले राष्ट्रपति चुनाव में उन्हें सर्वदलीय उम्मीदवार के तौर पर पेश किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि अन्ना बीजेपी के बहकावे में आ गए हैं और उसी के इशारे पर काम कर रहे हैं.

उधर हरियाणा के हिसार उपचुनाव में कांग्रेस के विरोध में जुटी टीम अन्ना की सभा में वोट किसे दें और किसे न दें इस बात पर बहस छिड़ गई.

इस बात पर टीम अन्ना और एक युवक के बीच जमकर कहासुनी हुई जिससे माहौल गरमा गया.

उत्तेजित भीड़ ने युवक को धक्का देकर बाहर निकाल दिया.

हिसार सीट हरियाणा जनहित पार्टी के भजनलाल की मौत की वजह से खाली हुई है.

उनके पुत्र कुलदीप विश्नोई यहां से अपना भाग्य अजमा रहे हैं.

उनका मुकाबला अजय चौटाला से हैं जो अन्ना इफेक्ट से लाभ मिलने की उम्मीद कर रहे हैं.

यहां कांग्रेस की ओर से जयप्रकाश मैदान में हैं.

हिसार में 13 तारीख को वोट डाले जाने हैं.

Posted by रवि चौहान at 11:21 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh