संगीतकार ए.आर.रहमान को ‘पब्लिक च्वाइस अवॉर्ड’

नई दिल्ली। संगीतकार .आर.रहमान को डेनी बोयल की फिल्म ‘127 आवर्समें एक गीतइफ आई राइजके लिएपब्लिक च्वाइस अवॉर्डसे सम्मानित किया गया है। बेल्जियम के जेंट शहर में वर्ल्ड साउंडट्रैक अकादमी द्वारा यह पुरस्कार हर साल दिया जाता है।

रहमान ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक पर पोस्ट में लिखा, "फिल्म ‘127 आवर्सके लिए पब्लिक च्वाइस अवार्ड देने के लिए प्रशंसकों और वर्ल्ड साउंडट्रैक अकादमी को धन्यवाद करना चाहता हूं।"

वर्ल्ड साउंडट्रैक अकादमी ने शनिवार को 38वीं जेंट अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के अवसर पर वर्ष 2011 के विजेताओं के नाम की घोषणा की।

इसके पहले दो बार के ऑस्कर पुरस्कार विजेता रहमान फिल्मट्वाय स्टोरी-3’ में रैंडी न्यूमैन के गीतवी बीलांग टूगेथरको कड़ी टक्कर दी थी लेकिन आखिरकार यह पुरस्कार जीतने में रैंडी सफल रहे।

फिल्म ‘127 आवर्सडेनी बोयल द्वारा निर्देशित की गई है। फिल्म एक पर्वतारोही एरोन राल्सटन की सच्ची कहानी पर आधारित है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 9:55 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh