सचिन तेंदुलकर ने रेस से पहले शूमाकर से मुलाकात की

ग्रेटर नोएडा। फार्मूला वन प्रशंसक मास्टर बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने रविवार को पहली इंडियन ग्रांप्रि से पहले सात बार के विश्व चैंपियन और करीबी दोस्त माइकल शूमाकर से मर्सीडीज टीम की इमारत में मुलाकात की।

तेंदुलकर के भारत की पहली फार्मूला वन रेस को झंडा दिखाने की उम्मीद है। वह अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर और बेटी सारा के साथ बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पहुंचे। हालांकि उनके बेटे अर्जुन की अनुपस्थिति हैरानी भरी थी।

भारत के इस स्टार क्रिकेटर का स्वागत सर्किट पर रेस के प्रमोटर जेपी स्पो‌र्ट्स इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक समीर गौड़ ने किया।
सर्किट पर पहुंचने के तुरंत बाद तेंदुलकर ने फार्मूला वन के अध्यक्ष बर्नी एक्लेस्टोन से लाउंज एरिया में मुलाकात की और करीब आधे घंटे तक उनसे बात की।

इसके बाद महान ड्राइवर जैकी स्टेवार्ट और बालीवुड अभिनेता गुलशन ग्रोवर भी पहुंच गए।
तेंदुलकर ने इंतजार कर रहे फोटोग्राफरों को भी एक्लेस्टोन, गौड़ और ग्रोवर के साथ पोज दिया लेकिन उन्होंने कुछ भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया और कहा, 'मैं बाद में सभी से बात करूंगा।'

Posted by गजेन्द्र सिंह at 2:41 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh