फॉर्मूला वन रेस इंडियन ग्रां प्री के शुरू होने में अब महज कुछ समय बाकी

भारत के पहले फॉर्मूला वन रेस इंडियन ग्रां प्री के शुरू होने में अब महज कुछ समय बचा है.

ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर जब रेस शुरू होगी तो विश्व चैंपियन सेबेस्टियन वेटल पोल पोजिशन से शुरुआत करेंगे.

वेटल ने अपनी टीम रेड बुल के लिए एक नया कीर्तिमान गढ़ लिया है. 16 पोल पोजिशन पाने वाली रेड बुल पहली टीम बन गई है.

ये रिकॉर्ड ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर बना है.

वेटल खुद भी इस साल 13 वीं पोल पोजिशन पाने में सफल रहे.

अब वह नाइजल मेंसल से सिर्फ एक पोल पोजिशन पीछे हैं.

क्वालिफांइग रेस में सेबेस्टियन वेटल ही सबसे आगे रहे. फिर लुइस हेमिल्टन, मार्क वेबर, फर्नांडो अलोंसो और जेनसन बेटन रहे.

सहारा फोर्स इंडिया के एड्रियन सुतिल आठवें और पॉल डि रेस्टा 13वें नंबर पर आए.

माइकल शूमाकर 12 वें और एकमात्र भारतीय ड्राइवर नारायण कार्तिकेयन 22 वें नंबर पर आए.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 8:24 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh