अमिताभ बच्चन को आया गुस्सा

बॉलीवुड में ‘एंग्री यंग मैन’ के नाम से मशहूर अमिताभ बच्चन असल जिंदगी में भी आगबबूला हो उठे.


इसकी वजह है ट्विटर पर किसी का उनके नाम पर शाहरुख खान की फिल्म ‘रा.वन’ की आलोचना करना है. 69 साल के अदाकार ने बॉलीवुड के किंग खान से उनके संबंध को खराब करने की इस कोशिश को आड़े हाथों लिया. उन्होंने ट्विट किया,‘ सावधान..कोई मेरी फर्जी आईडी का इस्तेमाल कर रहा है और बकवास लिख रहा है.’

अमिताभ ने चेतावनी देते हुए कहा कि वह ऐसी किसी भी दुर्भावना को बर्दाश्त नहीं करेंगे. बॉलीवुड ‘शहंशाह’ ने लिखा,‘ मेरी फर्जी आईडी का इस्तेमाल ‘रा.वन’ के बारे में लिखने के लिए किया जा रहा है. मैंने अभी फिल्म तक नहीं देखी है और शाहरुख खान को हमेशा शुभकामनाएं दूंगा.’

अमिताभ के नकली आईडी का इस्तेमाल करने वाले शख्स ने बुधवार को ट्विट किया था,‘ रा.वन देखी. बिल्कुल बेकार. अभिषेक की सबसे बेकार फिल्में जैसे द्रोण भी इससे बढ़िया थीं. शायद एसआरके के अधेड़ जीवन का संकट.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 1:50 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh