विकिलीक्स वेबसाइट ने जानकारी का प्रकाशन कुछ समय के लिए रोका

लंदन। विकिलीक्स वेबसाइट ने क्रेडिट कार्ड कम्पनियों द्वारा उसके समूह के संसाधनों पर लगाई गई रोक से लड़ने पर अपना ध्यान केंद्रित करने के लिए कुछ समय के लिए प्रकाशन रोक दिया है। वेबसाइट के संस्थापक जूलियन असांज ने यह घोषणा की।

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक सोमवार को लंदन में एक संवाददाता सम्मेलन में असांज ने कहा कि बैंकों की ओर से लगाई गई रोक की वजह से विकिलीक्स के राजस्व में 95 प्रतिशत की कमी हुई है।

उन्होंने कहा, "यदि विकिलीक्स के संसाधनों पर से यह रोक नहीं हटाई गई तो हम अगले साल तक अपना काम जारी नहीं रख पाएंगे।"

सबसे पहले दिसम्बर 2010 में विकिलीक्स को वित्तीय संकट का सामना करना पड़ा था। तब बैंक ऑफ अमेरिका, वीजा, मास्टर कार्ड, पेपाल और वेस्टर्न यूनियन ने इस वेबसाइट के लिए दान स्वीकार करने से मना कर दिया था।

वेबसाइट का कहना है कि उसके द्वारा अमेरिकी सरकार के 250,000 केबल लीक करने की प्रतिक्रिया के फलस्वरूप ऐसा हुआ था।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 9:27 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh