ग्रेटर नोएडा के फॉर्मूला वन रेस ट्रैक का उद्घाटन आज

भारत के पहले फॉर्मूला वन रेस ट्रैक का उद्घाटन आज है. ये एफ 1 सर्किट 400 मिलियन डॉलर की लागत से तैयार हुआ है.

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के बुद्ध सर्किट में भारत के पहले फॉर्मूला वन रेस इंडियन ग्रॉ प्री के लिए उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है.

इसी सिलसिले में आज बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट ट्रैक को पहली बार मीडिया के लिए खोला जाएगा.

करीब चार सौ मिलियन की लागत से तैयार इस ट्रैक को जर्मनी के हर्मन टिल्के ने तैयार किया है.

5.14 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर 30 अक्तूबर को इंडियन ग्रॉ प्री रेस आयोजित होगी.

इस रेस में 12 टीमें आपस में भिड़ेंगी. एक-एक करके सभी टीमें दिल्ली आ रही हैं.

इंटरनेशल ऑटोमोबाइल फेडरेशन (एफआईए) की देखरेख में यह 18वां फार्मूला वन ग्रां प्री होगा.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 9:49 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh