मुअम्मर गद्दाफी के छोटे पुत्र खमीस के मौत की पुष्टि

मुअम्मर गद्दाफी समर्थक एक टीवी चैनल ने उनके सबसे छोटे पुत्र खमीस के मौत की पुष्टि की है.

नेशनल ट्रांजिशनल काउंसिल के सैनिकों ने अगस्त के अंत में ही खमीस को मार गिराया था.

दमिश्क के एक प्रसारक अराई ने रविवार देर शाम कहा था कि अपने देश के दुश्मनों से लड़ते हुए तरहुना में 29 अगस्त को खमीस की मौत हो गई.

चैनल के मुताबिक, इस घटना में गद्दाफी के करीबी खुफिया विभाग के प्रमुख अदुला अल-सेनुसी के बेटे मोहम्मद की भी मौत हो गई थी.

फिर खुला ब्रिटिश दूतावास
ब्रिटेन ने आधिकारिक तौर पर लीबिया में अपना दूतावास फिर से खोल दिया. वहां नए राजदूत की नियुक्ति कर दी गई है.

विदेश मंत्री विलियम हेग की मौजूदगी में दूतावास को फिर से खोला गया. जॉन जेकिंस को नया राजदूत बनाया गया है.

हेग ने नेशनल ट्रांजिशनल काउंसिल के प्रमुख मुस्तफा अब्दुल जलील से मुलाकात की और आर्थिक सहायता का प्रस्ताव भी दिया.

गद्दाफी शासन के खिलाफ विद्रोह के बाद ब्रिटेन ने त्रिपोली में अपने दूतावास को बंद कर दिया था.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 9:05 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh