तस्वीरे : भूटान नरेश की शादी की

भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और उनके बचपन की दोस्त और भारत से
पढ़ाई करने वाली जेत्सुन पेमा की शादी में कांग्रेस महासचिव
राहुल गांधी ने भी शिरकत की।

राहुल ने इस शादी में एक पारम्परिक नृत्य में भी भाग लिया और भूटान
नरेश के साथ झूमे।

भूटान की राजधानी थिम्पू स्थित 17वीं शताब्दी के ऐतिहासिक किले में यह
विवाह सम्पन्न हुआ।

भूटान नरेश अपनी नई-नवेली रानी के साथ विवाह के बाद होनेवाले अंतिम पारम्परिक
नृत्य के दौरान नाचते हुए। इस नृत्य में राहुल गांधी भी शामिल हुए।

31 वर्षीय भूटान नरेश अपने उदारवादी दृष्टिकोण और सुधारों के लिए इन दिनों
खूब लोकप्रिय हो रहे हैं।

राहुल गांधी कुछ विशेष अतिथियों के साथ भारत से भूटान नरेश की शादी में
भाग लेने गए थे।

भूतपूर्व भूटान नरेश जिग्मे वांगचुक के साथ राहुल गांधी।

भूटान के भूतपूर्व नरेश के साथ भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बहुत
ही दोस्ताना सम्बंध थे।









Posted by गजेन्द्र सिंह at 8:50 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh