मै निर्दोष हू :फरदीन खान

मुंबई। कोकीन खरीदने के 10 साल पुराने एक मामले में बॉलीवुड अभिनेता फरदीन खान ने खुद को निर्दोष बताया है। विशेष अदालत ने उनके और दो अन्य के खिलाफ आरोप तय किए हैं।

विशेष एनडीपीएस अदालत ने खान पर नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिकसबस्टांसेज एक्ट की धारा 21 [ए] के तहत आरोप तय किया जिसके तहत अधिकतम छह महीने की सजा और 10,000 रुपये तक का जुर्माना या दोनों का प्रावधान है। दो अन्य आरोपियों- नासिर करीम शेख और टोनी हेक्टर गोम्स के खिलाफ अदालत ने एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 [बी] के तहत आरोप तय किए जिसमें एक से 10 साल की कारावास और एक लाख तक के जुर्माने की सजा है। नारकोटिक्स कानून के तहत दो ग्राम से कम छोटी मात्रा मानी जाती है। राहत में दिख रहे अदाकार ने बाद में कहा कि कि हल्के अपराध के आरोप तय किए जाने से वह खुश हैं। उन्होंने कहा कि हमलोग इसके लिए पिछले 10 साल से अदालत में अपील कर रहे थे। अदालत ने एक ग्राम कोकिन की खरीद का आरोप तय किया है। मैं खुश हूं

Posted by गजेन्द्र सिंह at 7:09 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh