राजपथ पर हादसा, तीन एयरफोर्स जवानों की मौत

आँखों देखी न्यूज़ संवाददाता : दिल्ली में इंडिया गेट के पास राजपथ पर हुए एक भयानक सड़क हादसे में इंडियन एयरफोर्स के तीन जवानों की मौत हो गई.

इस हादसे में चार लोग जख्मी हो गए, जिसमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है.

जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह एक स्कोडा कार राजपथ की तरफ से और एक मारुति वैन राष्ट्रपति भवन की तरफ से आ रही थी. दोनों ही गाड़ियों की रफ्तार बेहद तेज़ थी.

बताया जा रहा है कि जैसे ही दोनों गाड़ियां चौराहे पर पहुंची इनके बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस टक्कर में मारुति वैन कई बार पलटती हुई डिवाइडर से टकरा गई. राहगीरों ने तुरंत कार में से घायलों को निकाला और पुलिस की मदद से आरएमएल अस्पताल पहुंचाया.

टक्कर में चूर-चूर हुई मारुति वैन में इंडियन एयरफोर्स के छह जवान और परिवार की एक महिला सवार थी, जिसमें से एक जवान की अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई, जबकि दो ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया.

बताया जा रहा है कि जिस वक्त राजपथ पर ये हादसा हुआ उस वक्त वहां की लालबत्ती काम नहीं कर रही थी.

हादसे के वक्त स्कोडा कार के सेफ्टी एयर बैग्स खुलने की वजह से इसमें सवार ड्राइवर और कार के मालिक को चोट नहीं आई. पुलिस ने फिलहाल स्कोडा के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 10:28 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh