मजहर माजीद और तेज गेंदबाज मोहम्मद आमेर स्पॉट फिक्सिंग में दोषी

लंदन। गत वर्ष के बहुचर्चित स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण की सुनवाई कर रही साउथ क्राउनवार्क अदालत ने इस मामले में सटोरिए मजहर माजीद और पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद आमेर को दोषी पाया है।

15 दिन तक चली सुनवाई के समापन के दौरान मंगलवार शाम को न्यायाधीश कुक बेगान ने ज्यूरी से कहा कि आमेर और माजीद इस मामले में दोषी हैं और इस आधार पर उन पर फैसला सुनाया जाए।

जस्टिस बेगान ने कहा, आप इस आधार पर फैसला ले सकते हैं कि माजीद और आसिफ लॉर्ड्स टेस्ट में फिक्सिंग के दोषी हैं। सुनवाई के दौरान हर पक्ष इस बात पर सहमत रहा है। सुनवाई के दौरान उनकी अनुपस्थिति की परवाह नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा, उपलब्ध सबूतों के आधार पर उचित निर्णय लिये जाने चाहिए। आप तो खुद पर किसी के प्रति सहानुभूति हावी होने दें और ही कोर्टरूम के बाहर की किसी भी कानाफूसी का असर फैसले पर पड़ने देना चाहिए। फैसले में आप अपने सामान्य ज्ञान का उपयोग कर सकते हैं।

अभियोजन की पक्ष की कार्रवाई सोमवार की शाम को ही पूरी हो गयी थी। इससे पहले आमेर और अन्य आरोपियों तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ तथा कप्तान सलमान बट्ट के वकीलों ने उनका पक्ष रखा था।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 11:02 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh