कंधार में आत्मघाती धमाका, चार की मौत

अफ़ग़ानिस्तान के कंधार शहर में हुए एक कार बम धमाके में चार लोगों की मौत हो गई है.

इस हमले में पाँच लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से एक नेपाली गार्ड भी है.

अधिकारियों के मुताबिक़ हमलावरों ने विस्फोटकों से भरी कार एक सुरक्षा चौकी पर टक्कर मार दी.

इस सुरक्षा चौकी के पास ही संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त का कार्यालय और अमरीकी एजेंसी अंतरराष्ट्रीय राहत और विकास का भी कार्यालय है.

हमला

पुलिस का कहना है कि आसपास के इलाक़ों में हथियारबंद हमलावर सुरक्षाकर्मियों ने गोलियाँ चलाईं.

तालिबान ने इस हमले की ज़िम्मेदारी ली है और कहा है कि हमले का निशाना संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त का कार्यालय था.

शनिवार को काबुल में हुए आत्मघाती कार बम धमाके में अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल के 13 सदस्य मारे गए थे.

इनमें अमरीका, ब्रिटेन और कनाडा के सैनिक शामिल थे

Posted by गजेन्द्र सिंह at 12:58 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh