ऐश्वर्या राय बच्चन की गोदभराई में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा

अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित 'जलसा' निवास पर आज बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा रहा.

मौका था अमिताभ बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन की गोदभराई का.

ऐश्वर्या की गोदभराई की रस्म अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित घर 'जलसा' पर हुई.

बच्चन परिवार की खुशी के इस मौके पर फिल्म जगत से जुड़ी हस्तियों का 'जलसा' में मेला लगा रहा. इस मौके पर अभिषेक बच्चन की बहन श्वेता भी पहुंचीं.

ऐश्वर्या की गोदभराई की रस्म में शामिल होने के लिए सोनाली बेंद्रे, नीता लुल्ला, डिंपल कपाड़िया, नीतू सिंह, नीलम, सरोज खान, काजोल, मान्यता दत्त, टीना अंबानी, सोनम और रवीना टंडन समेत बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे 'जलसा' में पहुंचे.

बच्चन परिवार के लिए यह एक बड़ा दिन था. अपने बहू की गोदभराई के लिए पूरी तैयारी जया बच्चन ने की. अपने घर में आने वाले नन्हे मेहमान का इंतजार पूरा बच्चन परिवार बेसब्री से कर रहा है.

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी दादा बनने को लेकर बेहद उत्साहित हैं.

उल्लेखनीय है कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी अप्रैल, 2007 में हुई थी.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 8:37 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh