बेंगलूर में कांग्रेस पार्षद की दिनदहाड़े हत्या

बेंगलूर। यहां के व्यस्ततम इलाके मल्लेश्वरम में शनिवार को कांग्रेसी पार्षद एस. नटराज की दिनदहाड़े दराती एवं सरिए से हत्या कर दी गई।

शहर के पुलिस आयुक्त बीजी ज्योतिप्रकाश ने पत्रकारों को बताया कि दोपहिए पर सवार नटराज को सुबह 11 बजे कुछ लोगों ने रोका और दराती एवं लोहे के सरिए से हमला कर दिया। नटराज वृहत बेंगलूर महानगर पालिका के गांधीनगर इलाके से पार्षद थे। राहगीरों द्वारा पार्षद को 200 मीटर दूर स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर कार में फरार हो गए और प्रत्यक्षदर्शी द्वारा दर्ज कार के नंबर के आधार पर पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

पुलिस ने बताया कि नटराज के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं घटना के पीछे व्यक्तिगत दुश्मनी तो नहीं थी? दूसरी तरफ गांधीनगर से कांग्रेसी विधायक दिनेश गुंडु राव ने कहा कि नटराज का कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं था।

उन्होंने जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा का बंदोबस्त करने का आह्वान किया। इस वर्ष नटराज से पहले जनता दल [सेकुलर] के आपराधिक पृष्ठभूमि वाले पार्षद दीवान अली की हत्या जनवरी में हो चुकी है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:34 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh