ट्रक चालक के हत्यारोपी की तलाश को टीमें गठित

चंदौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में पांच हजार रुपये रिश्वत नहीं देने पर एक ट्रक चालक की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोपी छह फरार संभागीय परिवहन कर्मियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं।

पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर ने बताया कि जिले के सैय्यदराजा इलाके में गत 26 सितंबर को रिश्वत नहीं देने पर ट्रक चालक अनंत लाल की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोपी यात्री कर अधीक्षक आरिफ खान तथा विभाग के छह अन्य कर्मचारियों की चंदौली के साथ-साथ वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, आजमगढ़ और गोरखपुर जिले में भी तलाश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें बनाई गई हैं। आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की कोशिश भी की जा रही हैं।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 7:18 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh