आज रालेगण सिद्धि में केजरीवाल- भूषण की अन्ना हजारे से मुलाकात

अरविंद केजरीवाल और प्रशांत भूषण आज रालेगण सिद्धि में अन्ना हजारे से मुलाकात करेंगे.

वे अन्ना को शनिवार को हुई कोर कमेटी बैठक की जानकारी देंगे.

अन्ना से मिलकर वे आगे की रणनीति तैयार करेंगे.

शनिवार को कोर कमेटी की बैठक के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के लिए गठित कोर समिति भंग नहीं होगी.

इसके साथ ही केजरीवाल ने चेतावनी दी कि यदि संसद के शीतकालीन सत्र में लोकपाल विधेयक नहीं पास हुआ तो समिति के सदस्य अगले साल विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के खिलाफ प्रचार करेंगे.

केजरीवाल ने कहा कि अन्ना पक्ष को हिसार लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस के खिलाफ प्रचार करने के लिए मजबूर किया गया, क्योंकि कांग्रेस जन लोकपाल विधेयक के समर्थन में सामने नहीं आई.

केजरीवाल ने ये भी कहा कि कोर कमेटी पर हो रहे हमलों का जवाब मजबूती से दिया जाएगा.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 8:44 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh