सुजुकी मोटरसाइकिल संयंत्र में गोलीबारी

गुड़गाव। सुजुकी मोटरसाइकिल प्राइवेट लिमिटेड [एसएमआईपीएल] संयंत्र में रविवार की सुबह गोलीबारी का मामला प्रकाश में आया है। मारुति सुजुकी इंडिया के मानेसर कारखाने में अपने सहयोगियों के आदोलन के समर्थन में एसएमआईपीएल में कर्मचारी हड़ताल पर हैं।

पुलिस के मुताबिक कारखाना परिसर से एक खाली कारतूस बरामद किया गया है और प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि तिरुपति इंटरप्राइजेज के एक अधिकारी ने उन्हें हड़ताल खत्म करने को कहते हुए बंदूक से धमकाया। तिरुपति इंटरप्राइजेज संयंत्र को ठेके पर कर्मचारी मुहैया कराता है।

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि तिरुपति इंटरप्राइजेज के मालिक के एक रिश्तेदार ने आज सुबह तीन चक्र गोलिया चलाईं। कुछ लोग आए और हमें हड़ताल खत्म करने की धमकी दी तथा यहा तक कि हम पर खाली बोतलें फेंकीं, हमारे दो सहयोगी घायल हुए हैं। तिरुपति इंटरप्राइजेज और एसएमआईपीएल के अधिकारी टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं हो सके।

मारुति सुजूकी इंडिया के मानेसर संयंत्र के अपने सहयोगियों के समर्थन में एसएमआईपीएल के करीब 400 कर्मचारी शुक्रवार दोपहर से हड़ताल पर हैं।

Posted by रवि चौहान at 11:47 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh