किसी सितारे का बेटा या बेटी होने के अपने फायदे और नुकसान हैं : एशा देयोल

बॉलीवुड अभिनेत्री एशा देयोल का कहना है कि किसी सितारे का बेटा या बेटी होने के अपने फायदे और नुकसान हैं.

बॉलीवुड के बीते दिनों के अभिनेता धर्मेंद्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी की बड़ी बेटी एशा ने बताया, "मैं खुद पर कोई दबाव नहीं लेती हूं जबकि लोग मुझ पर दबाव डालते हैं और यह ठीक नहीं है. चाहे अभिषेक बच्चन हों या कोई अन्य. पहली फिल्म से ही हमारी तुलना हमारे माता-पिता से की जाती है, जो 200 फिल्मों में काम कर चुके हैं."

फिल्म 'टेल मी ओ खुदा' में अभिनय करने वाली इस अभिनेत्री ने किसी हस्ती की संतान होने के अच्छे पहलुओं की ओर भी इशारा किया है.

उन्होंने कहा कि दबाव, अपेक्षा और तुलना होती है लेकिन किसी सितारे की संतान होना बहुत अच्छा भी है. ऐसे बच्चे बहुत सुरक्षित होते हैं और कोई भी उनके साथ कुछ गड़बड़ी नहीं कर सकता.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 9:47 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh