नशे में एयरहोस्टेस ने पुलिस को पीटा

शराब पीकर गाड़ी चलाना कानून अपराध है और ट्रैफिक पुलिस भी हमेशा इस बात की चेतावनी देती रहती है.

लेकिन फिर भी लोग हैं कि शराब पीकर देर रात गाड़ी चलाते हैं और दूसरों के लिए मुसीबत का सबब बनते हैं.

मुंबई में मंगलवार रात कुछ इसी तरह की घटना हुई. जेट एयरवेज़ की एक एयरहोस्टेस शराब पीकर गाड़ी चला रही थी और जब ट्रैफिक पुलिस ने उसे रोका तो उसने पुलिस के साथ ही हाथापाई शुरू कर दी.

एयरहोस्टेस नीता लूला को गिरफ्तार कर लिया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार नीता लूला मंगलवार रात मुंबई के मलाड-लिंक रोड पर गाड़ी चला रही थीं. जब उन्हें इनफिनिटी मॉल के पास ड्रंकन ड्राइविंग की मुहिम के तहत रोका गया तो एयरहोस्टेस गाड़ी से उतरीं और पुलिस को ही मारना शुरू कर दिया.

बात यहीं पर खत्म हो जाती तो भी गनीमत थी. नीता लूला को पुलिस थाने ले गई. लेकिन थाने में भी इन मोहतरमा ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई शुरू कर दी. हद तो तब हो गई जब नीता ने मीडिया वालों को वहां देखा और उनसे भी भिड़ गईं. एयरहोस्टेस ने फोटोग्राफरों को तस्वीरें लेने से रोका और उनके साथ गाली-गलौच किया.

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने नीता लूला की कार से महंगी शराब की बोतलें बरामद की हैं. उधर मेडिकल रिपोर्ट में भी उनके नशे में होने की पुष्टि हो गई है.

पुलिस ने नीता लूला को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 11:06 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh