आडवाणी टूजी घोटाले के पितामह: बूटा सिंह

जालंधर। पूर्व गृह मंत्री बूटा सिंह ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को टूजी स्पेक्ट्रम घोटाले का पितामह करार देते हुए इस मामले में उनसे पूछताछ किए जाने की मांग की है और समाज सेवी अन्ना हजारे को राजनीति से दूर रहने की सलाह दी है।

जालंधर में बुधवार को एक धार्मिक संगठन द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में आए बूटा सिंह ने कहा, टूजी स्पेक्ट्रम के लिए अकेले केंद्र की संप्रग सरकार दोषी नहीं है। इसकी तह तक जाना जरूरी है। यह घोटाला तब से हो रहा है जब लालकृष्ण आडवाणी सूचना प्रसारण मंत्री थे। वही इस घोटाले के सूत्रधार हैं।

बूटा ने जोर देकर कहा कि इस मामले में आडवाणी से भी पूछताछ होनी चाहिए ताकि सही जानकारी सामने आ सके। इसके लिए संप्रग सरकार और काग्रेस पर सारा दोष मढ़ना उचित नहीं है।

हिसार लोकसभा उपचुनाव में काग्रेस को वोट न देने की अन्ना हजारे की अपील के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अन्ना हजारे को इस राजनीति से बचना चाहिए वर्ना उनकी छवि खराब होगी। उन्होंने कहा कि अन्ना ने भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष का मुद्दा उठाया था। इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह देशहित में है लेकिन उन्हें राजनीति से बचने की जरूरत है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, काग्रेस का चुनाव प्रचार करने मैं भी हिसार जा रहा हूं। काग्रेस के खिलाफ अन्ना की अपील का क्या असर होता है यह भी चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सबके सामने आ जाएगा। काग्रेस पार्टी पर भ्रष्टाचार के आरोपों और अन्ना कारक का पंजाब विधानसभा चुनाव पर क्या प्रभाव पड़ सकता है इस बारे में पूछे जाने पर बूटा सिंह ने पलटकर सवाल किया कि अगर काग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं तो भाजपा और शिरोमणि अकाली दल को क्या किसी ने क्लीन चिट दे दी है या सर्टिफिकेट दे दिया गया है कि ये पार्टिया भ्रष्ट नहीं हैं। उन्होंने पंजाब में दलित मुख्यमंत्री की वकालत करते हुए कहा कि पंजाब में दलितों की संख्या 37 फीसदी से भी अधिक है। इसलिए यहा किसी दलित को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। दलित को राज्य में मुख्यमंत्री बनने का कभी मौका नहीं मिल पाया है। इस बारे में मैं काग्रेस प्रमुख सोनिया गाधी से बातचीत करूंगा। उन्होंने कहा, मैं सोनिया गाधी को इस बारे में पत्र लिख चुका हूं और उनसे मुलाकात कर इस मुद्दे पर चर्चा भी कर चुका हूं। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वह इस मुद्दे को गंभीरता से लेंगी और इस पर विचार करेंगी।

Posted by रवि चौहान at 6:34 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh