भूटान के शाही नव दम्पत्ति का राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत

भूटान के शाही नव दम्पत्ति के स्वागत में सोमवार को राष्ट्रपति भवन में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया.

इस अवसर पर राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सरकार के कई वरिष्ठ प्रतिनिधि मौजूद थे. उनके बीच भूटान के विकास और भारतीय सहयोग पर भी चर्चा हुई. केंद्र सरकार ने भूटान के विकास में हर सम्भव सहयोग देने का आश्वासन दिया.

भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक (31) अपनी नवविवाहिता पत्नी जेत्सन पेमा के साथ नौ दिन की यात्रा पर यहां पहुंचे हैं. इस दौरान वे कई शहरों का दौरा करेंगे. वे राजस्थान के जयपुर, जोधपुर भी जाएंगे.

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने ऑक्सफोर्ड से शिक्षा प्राप्त भूटान नरेश से विस्तृत बातचीत की. उनके बीच विकास को लेकर सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई. दोनों पक्षों ने हाइड्रोपावर उत्पादन में सहयोग और व्यापार एवं निवेश बढ़ाने पर भी चर्चा की. प्रधानमंत्री ने भूटान नरेश को उनके देश के विकास में हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया.

भूटान नरेश पत्नी महारानी जेतसुन पेमा के साथ रविवार शाम को यहां पहुंचे थे. संचार एवं सूचना प्रौद्योगी राज्य मंत्री मिलिंद देवड़ा तथा विदेश सचिव रंजन मथाई ने उनकी अगवानी की.

शाही दंपत्ति इसी माह 13 अक्टूबर को परिणय सूत्र में बंधे हैं और उसके बाद उनकी यह पहली विदेश यात्रा है. वे नौ दिन की भारत यात्रा पर आये हैं. इस दौरान वे जयपुर-जोधपुर और उदयपुर भी जायेंगें.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 8:50 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh