भाजपा का केजरीवाल का बचाव टीम अन्ना-भाजपा गठजोड़ का पर्याप्त सबूत : दिग्विजय सिंह

अरविंद केजरीवाल का भाजपा के द्वारा बचाव किए जाने पर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त किया है.

दिग्विजय ने कहा कि भाजपा का केजरीवाल का बचाव करना टीम अन्ना और संघ भाजपा गठजोड़ का पर्याप्त सबूत है.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने सोमवार को आरोप लगाते हुए कहा कि इंडिया अगेन्स्ट करप्शन के लिए इकट्ठा किये गये धन के अरविंद केजरीवाल के ट्रस्ट को स्थानांतरित किये जाने से जुड़े विवाद में भाजपा की टिप्पणी संदेहास्पद है.

उन्होंने कहा भाजपा का अरविंद केजरीवाल के बचाव में आना टीम अन्ना और संघ भाजपा गठजोड़ का पर्याप्त सबूत है.

सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं इस बात से खुश हूं कि भाजपा ने स्पष्ट रूप से केजरीवाल का समर्थन किया है . एक बार फिर मैं जो कह रहा था उस बात की पुष्टि हुई है कि टीम अन्ना और रामदेव के पूरे अभियान की परिकल्पना आरएसएस ने तैयार की थी और उसका क्रियान्वयन भी उसी के द्वारा किया गया.

उन्होंने कहा, ‘‘मै शुरूआत से ही यह कहता रहा हूं कि गठजोड़ है और पूरा खेल इसी गठजोड़ के एक हिस्से के रूप में चल रहा है. मैं जो कुछ भी कह रहा था वह सच साबित हुआ है.

सिंह ने इस बात पर आश्चर्य जताया कि जो पैसा इंडिया अगेन्स्ट करप्शन के लिए था वह केजरीवाल के ट्रस्ट को कैसे चला गया. अब केजरीवाल को इस बात का जवाब देना है.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:04 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh