'रा. वन' के लिए 'होमशॉप18' के साथ शाहरुख खान का करार

'रा. वन' के प्रचार में घूम रहे शाहरुख खान ने फिल्म से जुड़ी सामग्रियों की बिक्री के लिए टीवी चैनल 'होमशॉप18' के साथ समझौता किया है.

शाहरुख ने कहा कि फिल्म से जुड़ी सामग्रियों को खरीदने का यह मौका है.

शाहरुख ने बयान में कहा, ‘मैं चाहूंगा कि सभी लोग फिल्म देखें और मेरे चरित्र जी. वन को घर लाएं.’ उन्होंने कहा, ‘इस समझौते से लोगों तक पहुंचने में मदद मिलेगी. हम हॉलीवुड की तरह भारत में फिल्म विपणन की नई पद्धति अपनाने की कोशिश कर रहे हैं.’

इसमें 'रा. वन' से जुड़े पेंसिल बाक्स, कॉपी, गुल्लक और लंच बाक्स आदि चैनल पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे.

'होमशाप18' के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप मल्होत्रा ने कहा, ‘शाहरुख इन वस्तुओं को पूरे देश के परिवारों तक पहुंचाना चाहते थे और उन्हें एक मंच उपलब्ध कराते हुए हमें खुशी हो रही है.’

Posted by गजेन्द्र सिंह at 8:38 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh