भारतीय कंपनी भारती एयरटेल, एमटीएन को नाइजीरिया की चेतावनी

लागोस [नाईजीरिया] भारतीय कंपनी भारती एयरटेल की सहयोगी कंपनी एयरटेल नाईजीरिया और दो अन्य कपंनियों को नाईजीरिया में दूरसंचार नियामक, एनसीसी से मोबाईल सेवाओं की गुणवत्त्ता में कमी दूर करने पर कार्रवाई की चेतावनी मिली है।

इन कंपनियों को एक माह में सेवा सुधारने को कहा गया है वरना इन पर दंड लगाया जाएगा और उन पर नए ग्राहकों के पंजीकरण पर रोक लगा दी जाएगी।

नाईजीरियन कम्यूनिकेशस कमिशन [एनसीसी] को चेतावनी पर अमल करना पड़ा तो एयरटेल नाईजीरिया, दक्षिण अफ्रीका की एमटीएन और स्थानीय कंपनी ग्लोबाकाम को 6,216 डालर प्रति ग्राहक की दर से दंड देना होगा। एनसीसी के मुताबिक उसने इसकी निगरानी के लिए उपकरण खरीदे हैं जिससे पता लगाया जा सकता है कि ग्राहक काल रिसीव कर पा रहे हैं या नहीं। साथ ही इसके जरिए काल की गुणवत्ता की भी निगरानी की जा सकती हैं। एनसीसी के प्रवक्ता र्यूबेन मुओका ने कहा कि कंपनियों को 30 दिन की मोहलत दी गई है। मुओका ने कहा कि देश भर में आयोग द्वारा की गई स्वतंत्र निगरानी में तीन परिचालकों की सेवा घटिया पाए जाने के बाद यह निर्देश जारी किया गया है।

एयरटेल नाईजीरिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी राजन स्वरूप ने नाइजीरिया सरकार से राष्ट्रीय संचार नीति जारी करने की अपील की थी।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 5:28 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh