11/11/11 के दिन 'जलसा' में गूंजेगी नये मेहमान की किलकारी

11/11/11 के शुभ दिन बच्चन निवास 'जलसा' में क्या गूंजेगी नये मेहमान की किलकारी?

11/11/11 के शुभ दिन पर मां बनने के लिए सर्जरी तक करवा सकती है ऐश्वर्या राय.

बॉलीवुड की स्टार जोड़ी अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के घर जल्दी ही एक नया मेहमान आने वाला है.

बॉलीवुड को जिस 'बच्चन बेबी' का इंतजार है, वह मुंबई के एकमात्र सात सितारा अस्पताल में पैदा होगा.

बच्चन परिवार ने अपने नए मेहमान का स्वागत करने के लिए खासी तैयारियां भी की हैं.

बच्चे के जन्म के लिए मुंबई के सात सितारा मेरोल अस्पताल में एक डीलक्स वीआईपी सुइट 10 से 15 नवंबर तक बुक किया गया है.

यह सुइट अस्‍तपाल प्रशासन ने खास तौर पर ऐश्‍वर्या के लिए तैयार करवाया है. उनके बच्‍चे के जन्‍म की तारीख नवंबर के दूसरे हफ्ते (14 नवंबर) में दी गई है.

सूत्र बताते हैं कि बच्‍चन परिवार चाहता है कि ऐश्वर्या राय 11/11/11 को मां बनें, क्‍योंकि तारीख, महीने और दिन का यह संयोग (11 का मेल) सौ साल में एक बार आता है.

अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक बच्चे को इस खास तारीख को जन्म देने के लिए ऐश्वर्या सी सेक्शन सर्जरी भी करा सकती हैं.
गौरतलब है कि बिग बी का जन्मदिन भी 11 तारीख को ही अक्टूबर के महीने में आता है.

ऐश्वर्या की एक करीबी रिश्‍तेदार श्रेमा ने भी पिछले साल इसी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था. उनकी सलाह पर ही ऐश्‍वर्या ने इस अस्‍पताल को चुना है.

वह इस अस्‍पताल में लगातार आती-जाती रही हैं, लेकिन इस बात को अस्‍पताल प्रशासन ने हमेशा छिपाए रखा. इसके लिए खास तौर पर तैयारियां की गईं.

यहां तक कि ऐश्‍वर्या के लिए डॉक्टर सुबह 7.30 बजे ही अस्पताल आ जाया करती हैं, ताकि आम मरीजों की आवाजाही शुरू होने से पहले ही ऐश की देखभाल हो जाए.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 9:44 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh