आज का राशिफल : 12 नवम्बर, 2011

मेष ( Aries):- आज के दिन आप आराम के मूड में रहते हैं। कई बार आप किसी लंबी जर्नी या लोकल ड्राईव पर भी निकल जाते हैं। कुछ ऐसा ही प्लैन आज आप बना रहे हैं। इसी कारण आप कैजुअल अंदाज में नजर आएंगे।

वृष (Taurus):- आज के दिन आप कुछ रिजर्व रहेंगे , सिर्फ नजदीकी और नए मित्रों से मिलने और इंटरनेट चैटिंग में व्यस्त रहेंगे। दोपहर में किसी दावत के लिए भी जा सकते हैं। पार्टनर के साथ समय बिताएंगे।

मिथुन (Gemini):- बहुत बातें और चिंताएं आपको एक साथ घेर रही हैं। वैसे तो आपका पूरा दबदबा अपने क्षेत्र में है , फिर भी अनुशासन और व्यवस्था को कायम रखने के लिए कुछ अधिकार आपको भी लोगों से ही मिले हैं। शाम में कुछ बदलाव नजर आएंगे , जिसके लिए आपकी तारीफ जरूर होगी।

कर्क (Cancer):- अध्ययन मनन और किसी लेटेस्ट मूवी देखने में आप समय बिताएंगे या फिर क्लब आदि में जाकर मनोरंजन या दावत की व्यवस्था करना आपके लिए महत्वपूर्ण कार्य हो सकता है। अपने परिजनों और दोस्तों के बीच समय गुजार लेना काफी रहेगा। दिन के समय कुछ मेहमान या गेस्ट के आने की संभावना रहेगी।

सिंह (Leo):- कुछ फालतू लोगों के कारण आपका समय खराब हो सकता है। बेहतर होगा कि आप सुबह से ही किसी आउटिंग में निकल जाएं और किसी कोने में बैठकर अपनी रिसर्च पूरी करें। यही दिन का सदुपयोग होगा। यदि आप स्टूडेंट हैं , तो अपने समय का पूरा इस्तेमाल करें , नहीं तो गिल्टी फील करेंगे।

कन्या (Virgo):- अपने हिसाब - किताब और आर्थिक स्थिति को ठीक करने के लिए आज का दिन बेस्ट है। घर का बजट संतुलित करना और सभी को पर्याप्त आर्थिक सुविधा मुहैया कराना भी आपका कर्तव्य है। शाम को किसी संस्था या समारोह में जाना पड़ सकता है।

तुला (Libra):- अपने करियर या कारोबार के सिलसिले में किसी लंबी जर्नी के लिए तैयार रहें। कई लोगों से लेने - देन का बकाया वसूलना और कई लोगों से संपर्क साधन भी आज की प्राइम ड्यूटी होगी। चाहे आपका कारोबार मंदा हो या सामान्य , आज आपकी व्यस्तता आपके लिए जरूरी उपक्रम है।

वृश्चिक (Scorpio):- अपने जॉब या बिजनेस में आज दोपहर तक आप अच्छा रिजल्ट हासिल कर सकते हैं , यदि कोई गंभीर प्रॉब्लम हो तो फिर आप अपने दोस्तों से संपर्क साधना शुरू कर देते हैं। कभी - कभी कोई काम नहीं होने पर पूजा-पाठ को दोहराना भी आप करेंगे।

धनु (Sagittarius):- किसी प्राकृतिक अवस्था या पर्यावरण की समस्या पर आपका ध्यान केंद्रित हो सकता है। यदि कोई रिफॉर्म या सुधार आपके हाथ में हो तो तुरंत कर डालें। ऐसे कार्य से जहां आपकी ख्याति बढ़ेगी , वहीं कुछ हाई प्रोफाइल की नजर भी आप पर जाएगी और किसी बड़े राष्ट्रीय अजेंडे में आपकी शिरकत आगे चलकर पर्याप्त लाभ का पर्याय बन सकती है। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता कोई बाधा नहीं होती है। उम्र दराज लोग भी प्रेमी की तरह व्यवहार करते देखे गए हैं। अपने को बदलें।

मकर (Capricorn):- आज आपके करीब कुछ ऐसे लोग सकते हैं जिनके साथ आप लम्बी रेस की बात चला सकते हैं। पिछले कई समय से आपका आर्थिक ढांचा कुछ कमजोर चल रहा है, जिस कारण इस समय को आप किफायत का अंदाज व्यक्त कर रहे हैं। आपके पीछे हटने से हो सकता है आज का दिन कुछ फीका गुजरे क्योंकि आपके बराबर खर्चीला और नहीं है।

कुंभ (Aquarius):- किसी महत्वपूर्ण मामले पर गौर करने से आज आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा। आज के दिन कोई एक्स्ट्रा ड्यूटी का चक्कर नहीं पड़ेगा। पार्टनर के साथ इंजॉय करेंगे। शाम को किसी डिनर पार्टी में जाना तय है।

मीन (Pisces):- किसी शुभ कार्य या विवाह शादी के विषय में आज आपकी सहमति जरूरी हो सकती है। सुबह से घर के सदस्यों के लिए हफ्तेभर के खाने-पीने का इंतजाम करेंगे। नजदीकी मित्रों से गपशप करने का मौका मिलेगा। कुछ लोगों के लिए यह दिन काम की बजाए आराम का अधिक होगा।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 12:54 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh