आज का राशिफल : 18 नवम्बर, 2011

मेष (Aries):- लम्बे - चौड़े व्यापार आदि के संचालन के बाद भी खाली समय में आमोद-प्रमोद का आनन्द लेना आपको अच्छा लगता है। आपके करीबी मित्रों और शुभचिंतकों के बीच आपकी छवि बहुत लोकप्रिय है आपके बिना उनकी महफिल हमेशा अधूरी रहती है। कुछ ऐसा ही आयोजन आपको प्रसन्नता से भर देगा जब किसी दावत पार्टी में आपका खुलकर स्वागत भी होगा और सम्मान भी।

वृष (Taurus):- आज आप अपने पारिवारिक व्यय को पूरा करने के फेवर में रहेंगे। एकाएक सभी काम के सिलसिलेवार बन जाने से आपका मूड भी प्रफुल्लित रहेगा। इसी जोश में आप अपने दोस्तों के साथ कहीं लन्च या डिनर का आयोजन कर सकते हैं। यदि आपके परिवारजन या सन्तान आदि का भाग्योदय समाचार आए या किसी मांगलिक घटना की सफलता का मामला हो तो फिर आपके लिए इससे बढ़कर अच्छा दिन कोई और नहीं हो सकता।

मिथुन (Gemini):- यदि आप प्राइवेट सेक्टर से जुड़े हैं और जनसम्पर्क के कार्यों में रूचि लेते हैं तो कोई लाभदायी अनुबन्ध आपको मिल सकता है। जमीन-जायदाद और वाहन-आवास की खरीद फरोख्त का सौदा आपकी मध्यस्थता में तय हो सकता है। गलत आदमी के साथ उलझना ठीक नहीं क्योंकि कटुवार्ता और क्रोध का इजहार करना आपके लिए ठीक नहीं। ऐसी बातें आपकी छवि को खराब कर सकती हैं। बस शांत रहें।

कर्क (Cancer):- अधिक व्यस्तता के कारण हो सकता है आपकी थकान बढ़ गई हो और आज आप आराम के मूड में रहें। यदि कोई प्रेरणादायक आइडिया दिमाग पर छाया है तो उसको तत्काल ही नोट कर डालें। काफी कोशिश करके आप अपने व्यय को कम करना चाहते हैं परन्तु ऐसा सम्भव नहीं हो पा रहा है। आज भी किसी अनावश्यक खर्च से आप लिपटे रहेंगे और अपनी प्रतिष्ठा के अनुकूल खर्च करना जरूरी हो जाएगा।

सिंह (Leo):- आज के दिन प्रात : काल से ही आपका उत्साह भी बना रहेगा और बार-बार अच्छा कार्य करने के अवसर भी मिलते रहेंगे। यदि आप किसी परीक्षा इम्तहान या साक्षात्कार की तैयारी कर रहे हैं तो भी दिन अच्छा है। बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी और किसी भी रुके हुए कार्य की सफलता से आगे का रास्ता भी साफ होगा।

कन्या (Virgo):- हो सकता है कोई नौकर-चाकर या कर्मचारी आपके आदेश की अवहेलना करें और कार्यभार बढ़ जाने से आपको घबराहट हो जाए। ऐसी स्थिति में कूटनीति से काम निकालना ही अच्छा रहेगा। बाद में जब फुर्सत मिलेगी इस समस्या से भी निबट लिया जा सकता है। फिलहाल अपने काम से काम रखने की जरूरत है। किसी से ज्यादा विवाद मोल लेने की जरूरत नहीं।

तुला (Libra):- आज का दिन आपके लिए बेहतरीन परिणाम देने वाला होगा। एक ओर जहां कुछ विशेष मनोकामना पूरी होगी वहां किसी प्रियजन से अकस्मात मुलाकात का हर्ष भी होगा। किसी चिन्ताकारक स्थिति से भी सायंकाल तक छुटकारा मिलेगा और आगे के लिए किसी अच्छे काम की शुरुआत करने की प्रेरणा मिलेगी। इलाज या दवा आदि का खर्च बढ़ सकता है।

वृश्चिक (Scorpio):- आज का दिन किसी स्थिर व्यापार के लिए अच्छा है। किसी वाहन-गाड़ी की खरीद हो सकती है या फिर सम्पत्ति के लेन-देन की बातचीत को आगे बढ़ाया जा सकता है। कुछ लोग आपकी कोई वस्तु या मशीनरी उधार मांगने के लिए सकते हैं। इस पर आपका निर्णय कुछ कठोर होकर लेना ही अच्छा रहेगा अन्यथा आगे चलकर आप अटकलों के बीच फंस जाएंगे।

धनु (Sagittarius):- आज आपका सौभाग्य किसी भी दिशा की ओर मुड़ सकता है और आपको बैठे-बिठाये किसी नायाब तौहफे से सम्मानित कर सकता है। रूहानी ताकतों का प्रभाव महसूस किया जा सकता है और ऐसा लगेगा कि जैसे कोई ताकत आपकी मदद कर रही हो। बाकी प्रपंचों और विवादों से दूर ही रहना उचित होगा। निराशा से दूर ही रहें तो बेहतर होगा। बन्धुजनों का सहयोग भी मिलता रहेगा।

मकर (Capricorn):- किसी अजनबी व्यक्ति से होने वाली मुलाकात फायदेमन्द साबित हो सकती है। यदि कहीं पर आर्थिक लेन-देन का मसला लम्बित पड़ा है तो उसका निराकरण आज हो जाना चाहिए। दोपहर बाद आपकी जेब में कुछ ऐसा धन सकता है जिसके सहारे आप अपने रुके हुए काम निकाल सकते हैं। घरेलू खर्च बढ़ने से भी बजट गड़बड़ा सकता है। कुछ आइटम अपने दायरे से बाहर निकालने होंगे।

कुंभ (Aquarius):- जीवन में कुछ मसले कभी-कभी ऐसे भी आते हैं जहां पर लोग बहुत गम्भीर होकर चलना ही मुनासिब समझते हैं। लेकिन आपके अन्दर कुछ ऐसा हुनर और सरलता मौजूद है जिससे वातावरण का तनाव गायब हो जाता है। आपकी अनुपस्थिति का ऐहसास सबको होता है। ऐसा ही कुछ आज आपके कार्यक्षेत्र में होगा जब आपके शामिल होने से सबके चेहरे खिल जाएंगे और एक भारी तनाव दूर हो जाएगा।

मीन (Pisces):- आपकी दार्शनिक छवि सभी को आकर्षित करेगी। आज आप बहुत अच्छे मूड में रहेंगे और किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात आपको अचंभित कर देगी। दिन के पहले भाग में किसी अच्छे समाचार से कारोबार में तरक्की का संयोग बनेगा। अपराहन के बाद दूर की यात्रा हो सकती है या फिर कहीं पर रात्रि कालीन मनोरंजन का कार्यक्रम तय हो सकता है। यदि अकेले हैं तो अपने दिलबर को साथ ले जाना भूलें।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 8:37 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh