यमन में सेनाओं और कबायली लोगों के बीच सशस्त्र संघर्ष, 18 की मौत

यमन की राजधानी सना में कुछ समय की शांति के बाद ताजा संघर्ष में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गये.

चिकित्साकर्मियों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने बताया कि आज ताएज शहर में सरकारी सेनाओं और कबायली लोगों के बीच सशस्त्र संघर्ष हुआ.

उन्होंने बताया कि कबायली लोग एक व्यापक विरोध प्रदर्शन का समर्थन कर रहे हैं जो राष्ट्रपति अब्दुल्ला सालेह के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 9:49 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh