आज का राशिफल : 19 नवम्बर, 2011

मेष (Aries):- कई रोज से आप श्रृंगार या फैशन के अनुरूप अपने को सजाने-संवारने की हसरत ही नहीं बल्कि अन्य इच्छाओं को भी पूरा कर सकते हैं। अत : सभी बातों को ध्यान में रखकर और प्रोग्राम के अनुसार सायंकाल के समय किसी मित्र या प्रेमीजन का संसर्ग भी कर सकते हैं। हां कुछ खर्च करने की हिम्मत भी आपको करनी होगी वरना मजा नहीं आएगा।

वृष (Taurus):- आपके लिए हमेशा आराम घर के छोटे-मोटे मसले निपटाने के लिए सुरक्षित रहता है। यदि आप किसी मित्र या प्रेमी की दावत पर जाना चाहते हैं तो अपनी ड्रेस का ध्यान रखें। हो सकता है आपका व्यक्तित्व अन्य लोगों से कुछ अलग किस्म का नजर आए परन्तु आपने कोई ऐसी हरकत नहीं करनी है जिसे लोगों के गॉसिप का विषय बनाया जाए। कुछ भी हो स्वीटहार्ट को यही नजर आए कि आप वक्त के अनुसार चलते हैं।

मिथुन (Gemini):- अपने कार्यक्षेत्र में आपको अपनी स्टडी से लेकर बचे-खुचे पत्राचार और रिटर्न आदि दाखिल करने के लिए तैयार रहना होगा। हो सकता है घर की जरूरत के मुताबिक खाने-पीने के आइटम भी शॉपिंग कॉम्पलेक्स से मंगाने पड़े या फिर कुछ ऐसा इन्तजाम हो जाए कि आपकी व्यवस्था भी कुछ काम का बोझ भी हल्का कर दे और आने-जाने वालों को अच्छे रिसेप्शन देने का अवसर मिल जाए रिलैक्स रहकर।

कर्क (Cancer):- आप परम्पराओं और अंधविश्वासों के घोर विरोधी हो सकते हैं। आपको समय सुरक्षित रखना होगा। यद्यपि आप बहुत शोसल और पॉलिटिकल दायरे के बीच खोए रहने वाले प्राणी हैं, परन्तु यह भी ध्यान रखें आपके पीछे कुछ लोग अपने एक दम एकान्त और निजी क्षणों की चाहत रखते हैं। बेहतर होगा अपने दिलबर से सलाह कर लें कि दिन कैसे और कहां बिताना है। मिल बैठकर सब कुछ जायज हो जाएगा और बेहतर भी यही है।

सिंह (Leo):- भविष्य को मददेनजर रखते हुए आज कुछ ऐसे काम का आगाज करें जिससे आपको ऐसे समय में आर्थिक सहायता मिल सके। हो सकता है कि किसी ऑफिशियल संगोष्ठी में आपकी उपस्थिति आवश्क हो या फिर किसी मित्र का हालचाल पूछने का अवसर मिल जाए। हां किसी फोनकॉल से दोपहर बाद खलबली भी मच सकती है और आपका मनोरंजन का इरादा भी बदलना पड़ सकता है।

कन्या (Virgo):- आज आप कुछ ऐसे अनुबन्ध या सम्पर्क प्राप्त कर सकते हैं जो कि लम्बे समय तक आपके कारोबार या व्यापार का हिस्सा रहेगा। फिर मौज बाहर की इच्छा को भी तो अपने जीवन के दायरे में शामिल करना चाहिए। परन्तु आप उन सबसे अलग हैं जो कमाई के साथ-साथ उसका इस्तेमाल भी बेहतर तरीके से करना जानते हैं।

तुला (Libra):- जीवन में चाहे कितना भी शोर शराबा हो जाए या फिर लोगों के साथ मिलजुल कर किसी उत्सव पार्टी का आयोजन हो रहा है परन्तु आप अपने व्यापार के झंझटों से बाहर नहीं निकल पाते हैं। यद्यपि आज का दिन आपके लिए प्रात : काल से ही कुछ अच्छी परिस्थितियां लेकर रहा है। आप अपने काम-धंधे से बंध नहीं पाएगें। यही अवसर है जब आप अपने प्रियजनों को खुश कर सकते हैं।

वृश्चिक (Scorpio):- हो सकता है काफी समय से चल रही मन्दी रोजगार की कमी का असर आपके ऊपर भी हो रहा हो। परन्तु आज सायंकाल तक ऐसी ही किसी समस्या का हल निकल आएगा इस जददोजहद में आपके शुभचिन्तक या विपरीत योनि के मित्र ज्यादा सहायक हो सकते हैं। फिलहाल ऐसे प्रस्ताव को मंजूर कर लेने में कोई हानि तो नहीं है। वैसे भी अभी कहीं कहीं कुछ कुछ कर लेने में कोई बुराई नहीं होगी।

धनु (Sagittarius):- आपका सारा जीवन अच्छा रहन-सहन और खाने-पीने की चाहत में व्यतीत हुआ है यही कारण है कि आप सदैव खुश नजर आते हैं। जहां आप अपने छोटे-बड़े स्वजनों और परिजनों सहित नए कार्य के बारे में सोच रहे हैं वहां आप नए अतिथियों के आने पर बेहद प्रसन्न हो जाते हैं। आपके कार्य व्यवसाय में अच्छी सफलता मिलने के आसार हैं।

मकर (Capricorn):- अपने वर्तमान संकट से निपटने के लिए कोई ठोस रणनीति आपको अपनानी होगी। यदि आप अपने वाहन के मालिक हैं तो यह बेहतर होगा कि उसका रखरखाव एक दिन पहले ही कर लें ताकि बीच रास्ते में कोई रुकावट पाए। किसी धार्मिक या ऐतिहासिक स्थल की यात्रा के दौरान कोई अजनबी आपको बहुत भायेगा। या फिर उसका ईमेल, मोबाइल नम्बर भी आपको गुदगुदी पैदा करेगा। संकोच नहीं करें आगे बढ़ें।

कुंभ (Aquarius):- अपने अटके हुए उधार को वसूल करने का आज का दिन अच्छा है। दिन में जो व्यक्ति आपको घर पर नहीं मिलता उसे आज सुबह-सुबह ही पकड़ सकते हैं। हो सकता है वह आपको देखकर कुछ लज्जित भी या फिर बहानेबाजी भी करे लेकिन अड़ियलरूख अपनाकर ही आप लाभान्वित हो सकते हैं। लचीलापन ही दिखाना है तो फिर यह भी तय है कि सारा दिन व्यर्थ की भागदौड़ में बीतेगा।

मीन (Pisces):- हमेशा की तरह यह समय भी आपके लिए काफी व्यस्तता से भरा होगा। यदि आप किसी परीक्षा या कॉम्पिटीशन की तैयारी में हैं तो आज के दिन आपके लिए अपना सिलेबस तैयार करने के लिए तय है। यदि आम आदमी किसी टेलर या पार्लर जिम आदि में जाने के लिए उत्सुक है तो फिर अपनी बॉडी सेफ निखारने के लिए भी समय अच्छा है। खर्च होना तय है, अत : बैंक एटीएम का काम पहले कर लें।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 8:36 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh