आज का राशिफल : 28 नवम्बर, 2011

मेष ( Aries):- जिस महत्वपूर्ण कार्य में लगातार बाधा आ रही थी आज उस काम के बनने का दिन है। हो सकता है अभी आपको इस बात की शंका हो कि सफलता मिलेगी या नहीं। दोपहर बाद इस बात की तस्कीद हो जाएगा कि आप अपने वेंचर में कामयाब हैं। बस इसे सेलिब्रेट करने के लिए शाम का समय भी अच्छा रहेगा। चर्चा बढ़ सकती है।

वृष ( Taurus):- आज किसी कारण आपकी जेब में पैसा नहीं टिक सकता है। कोई अर्जेन्ट डाक या मेल की प्रतीक्षा करनी भी जरूरी है। हो सकता है दोपहर बाद किसी बड़े आदमी या सिलेब्रिटी से भी आपकी मुलाकात करवाई जाये। इन सबके बीच आज की सारी दौड़भाग आगे चलकर कुछ महत्वपूर्ण बदलाव को जन्म देगी। बेहतर समय का उपयोग तत्काल करें।

मिथुन (Gemini):- आज अपने ही कामकाज से आप उत्साहित रहेंगे। दूसरों की गिरती छवि के आगे आपकी पर्सनैलिटी कुछ ज्यादा ही असरदार नजर आ रही है। दोपहर बाद किसी आमंत्रण या महत्वपूर्ण सूचना से आपकी गतिविधि ओर भी हैक्टिक हो जायेगी। जितना हो सके उतना ही काम हाथ में लेना चाहिए अन्यथा गुडविल खराब होती है।

कर्क ( Cancer):- रिलेशनशिप यानि प्यार प्रेम के मामले में अभी कुछ उलझनें आपके सामने रहेंगी। पैसे आदि के लेन देन पर अभी कोई निर्णय लेना भी ठीक नहीं होगा। किसी नये काम की शुरूआत के लिए आगे कदम बढाना इस वक्त की मांग है। अपने सभी शुभचिंतकों को भी इन्फार्म कर दें ताकि वे वक्त पर काम आ सकें।

सिंह (Leo):- कई दिनों से लगातार मन्दी और धन की आवक पर रोक लगने से खिन्नता और उदासी का सामना करना पड़ रहा है। आज कुछ स्थिति बदली हुई नजर आ रही है। दोपहर तक फाइनेंस की समस्या भी खत्म हो रही है और लाभदायक डील होने से भी फील गुड का माहौल बन रहा है। विशेष डिनर का अयोजन करना है।

कन्या ( Virgo):- आज आप किसी खास मसले पर अपने सीनियर्स या घर के बुजुर्गों से मशविरा कर सकते हैं। लोगों को दिखाने के लिए आपको अपने सभी दरवाजे खोलने होंगे यदि कोई आपके अन्दर किसी विशेष रचनात्मक या क्रियेटिव अन्दाज देख रहा हो तो यह उसके और आपके लिए फायदे का सौदा होगा। लेकिन आपको कोई शर्त नहीं लादनी होगी अन्यथा काम बिगड़ जायेगा।

तुला ( Libra):- यदि आपको अपने ठोर ठिकाने से कहीं दूर या विदेश में कारोबार या नौकरी की ऑफर मिल रही है तो इसके लिए स्वीकृति दे दें। वैसे भी ऐसे काम स्वीकृति के बाद भी लम्बा समय ले सकते हैं। इसके सम्पादन में आप तभी सफल हो जायेंगे जब आज से ही अपने बैकलॉग को क्लीयर करने में जुट जायेंगे।

वृश्चिक ( Scorpio):- वीकेंड यानी सप्ताहांत का समय कभी कभी आपके लिए वरदान सिद्ध होता है इसका फॉलोअप ऐक्शन तभी लाभदायक होगा जब आप अपने एक नहीं बल्कि बहु आयामी व्यक्तित्व से कुछ जुगाड़ बैठाएंगे। आपकी सलाह और भागीदारी से जहां कई लोगों का भला होगा वहां आपकी पाकेट भी भारी होती जोयगी।

धनु ( Sagittarius):- सबसे पहला तकाजा यही है आप अपने वाहन और घर का रखरखाव सही तरीके से करेंगे। यद्यपि आज पूरे दिन आपकी व्यस्तता कई प्रकार के झंझटों से भी भरी है। फिर भी जिस अन्दाज में आप अपनी छुटटी या सप्ताहंत का पहला दिन व्यतीत करते हैं उससे फैमिली का सेटअप काफी तरोताजा लगता है।

मकर ( Capricorn):- किसी प्रतिबन्धित या प्रोहिबिटिड एरिया में प्रवेश करने से आपको परेशानी हो सकती है। यदि वाहन चला रहे हों तो जल्दबाजी या हड़बड़ी से बचें। अगर कोई विचार अभी आपको उत्तेजित कर रहा है तो कन्ट्रोल रखें। सायंकाल तक मानसिक स्थिरता भी आ जायेगी और मिस्टेक करने से भी आप बच जायेंगे।

कुंभ ( Aquarius):- आज आप अपने घर परिवार के बिखरे सदस्यों को एक करने में लगायेंगे और सारे दिन मेहमानदारी या आवभगत के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सायंकाल तक आपके हाथों से किसी विशेष गैदरिंग का आयोजन होगा या फिर कहीं पर बैठकर रंगीन शाम का जायजा लिया जोयगा। फाइनैंस के मामले में ज्यादा चिन्तित न रहें। मदद मिल जायेगी।

मीन ( Pisces):- आपके और आपके चहेतों के बीच किसी बात की गलतफहमी हो तो उसके लिए आप अपना पक्ष रखने की कोशिश कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के चलते हो सकता है आपके किसी जरूरी काम में विलम्ब हो जाये। फिर भी आप अडवान्स में ही अपने जरूरी काम निपटा लें। सायंकाल का समय जरूरी मीटिंग्स के लिए रिजर्व रखें।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:42 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh