आज का राशिफल : 30 नवम्बर, 2011
ज्योतिष, ताजा खबरें, पंचांग 2:28 am
वृष ( Taurus):- आज आप दूसरों के इमोशंस को पहचानें और उनके अनुसार चलेंगे तो आपको काफी संतोष होगा। कभी - कभार दूसरों की बात सुनने में कोई परहेज नहीं है। ऑफिस में भी टीमवर्क के जरिए ही आप किसी कठिन प्रॉब्लम का हल निकालने में सफल हो पाएंगे। घर के छोटे सदस्यों के साथ अपना थोड़ा वक्त गुजारना पड़ सकता है। कहीं दूर की यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो उसे दो तीन दिन के लिए टालना बेहतर रहेगा।
मिथुन (Gemini):- आज आपके ऊपर ढेर सारी जिम्मेदारियों को अच्छी तरही से निभाने में कामयाब हो जाएंगे। घर के सभी पुराने लटके हुए कामों को पूरा करने का मौका मिलेगा। दिन के दूसरे हिस्से में अपने लवर के साथ घूमने फिरने का प्लान बनाया जा सकता है। बिनजस में किसी तरह का जोखिम उठाना या सट्टेबाजी का काम करना फायदेमंद नहीं होगा।
कर्क ( Cancer):- आज आप अपनी पुरानी देनदारी चुकाने में कामयाब हो जाएंगे। कुछ जरूरी सामान की शॉपिंग करनी पड़ सकती है। अपनी जेब का खास ख्याल रखें। ऐसी चीजें कतई न खरीदें जो फिलहाल आपके काम में आने वाली नहीं हैं। ऑफिस में आपके ओरिजनल आइडियाज पसंद किए जाएंगे। बॉस को इंप्रेस करने में भी आपको थोड़ी बहुत कामयाबी मिलेगी। अपने सहयोगियों की मदद से आप किसी बड़ी जिम्मेदारी को पूरा कर सकेंगे।
सिंह (Leo):- आज का दिन आपको बहुत बिजी रखेगा। दिन के पहले हिस्से में कुछ जरूरी फोन कॉल्स और ईमेल्स का जवाब देना जरूरी होगा। कोई पुराना दोस्त या भूला-बिसरा रिश्तेदार अचानक आपके सामने आकर खड़ा हो सकता है। अगर आपसे उधार मांगे तो पहले आप अपनी सेविंग्स पर जरूर नजर डाल लें। इंतजाम नहीं हो सकता है तो अपनी बात को साफ - साफ कहने में कोई बुराई नहीं है। रोमांस के मामले में आपको निराशा नहीं होगी।
कन्या ( Virgo):- आज आपको आपके कर्मक्षेत्र यानी ऑफिस में कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं। किसी क्रिएटिव काम में भी आपकी रूचि बढ़ेगी। जरूरी सामान की खरीदारी में शाम का समय बीतेगा। घर में बड़े बुजुर्गों से बहसबाजी में न उलझें तो अच्छा है उनकी राय भी सुन लें क्या पता कभी वक्त पड़ने पर काम आ जाए। बिन बात ही किसी और के मामले में टांग न अडाएं। प्यार-मोहब्बत के लिए भी वक्त निकल ही आएगा।
तुला ( Libra):- आज सुबह से ही किसी नए प्रोग्राम को लेकर आपके अन्दर नई शक्ति और एनर्जी रहेगी। किसी लव अफेयर को लेकर भी आप काफी एक्साइटेड रहेंगे। दिल की बात जुबान पर लाने का यह सबसे अच्छा समय है। ईमेल या फोन के जरिए कोई जरूरी खबर मिलेगी। ऑफिस में आपके प्रमोशन या सैलरी बढ़ाने की बात चल रही है। किसी नए शख्स से मिलकर उसकी पर्सनैलिटी पर फिदा हो जाएंगे। अपनी उमंगों पर काबू रखें।
वृश्चिक ( Scorpio):- आज आपको दिन के पहले हिस्से में दूसरों की मदद करने में ही अपना समय गुजारना पड़ सकता है। किसी दोस्त या रिश्तेदार को छोटा - मोटा कर्ज दिया जा सकता है। किसी कठिन समस्या का हल निकल आएगा। बड़ों से सलाह लेना अच्छा रहेगा। किसी अपने से थोड़े समय के लिए दूर जाने की स्थिति आ सकती है। किसी हर्जाने का मुआवजा मिल सकता है। शाम को किसी पार्टी में पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।
धनु ( Sagittarius):- आज दिन की शुरुआत नौकरी से जुड़ी समस्याओं को हल करने से होगी। किसी कॉम्पिटीशन में आपकी जीत हो सकती है बशर्ते आप पूरी मेहनत और लग्न से जुट जाएं। प्यार के मामले में आज का दिन ठीक है। अपने लवर को किसी भी बात के लिए जबरदस्ती राजी न करें। जिद पर अड़ने से पासा उलटा भी पड़ सकता है। हेल्थ का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। डॉक्टर से सलाह लेने का मौका आ सकता है।
मकर ( Capricorn):- आज दिन के पहले हिस्से में आपको छिटपुट धन का लाभ होने की संभावना है। नौकरी से जुडे कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे। कोई भी नौकरी शुरुआत में छोटी या बड़ी नहीं होती। एक बार एक्सपीरिएंस हो जाए तो बस दुनिया अपनी मुट्ठी में ही समझिए। घर में किसी के शादी - ब्याह की बातचीत चल सकती है। किसी नए व्यक्ति से मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा। अपनी भावनाओं पर काबू रखना सीखना होगा।
कुंभ ( Aquarius):- आज आपके पास खुद को सही साबित करने के कई मौके आएंगे। उन मौकों को पहचानकर उन पर खरा उतरना आपकी जिम्मेदारी है। यह भी सोच लीजिए कि मौके बार - बार दरवाजे पर दस्तक नहीं देते दिन के दूसरे हिस्से में आप अपने आसपास का माहौल खुशनुमा बनाने में कामयाब हो जाएंगे। घर में कोई पूजा सत्संग या धार्मिक मांगलिक कार्य का प्रोग्राम बन सकता है। खरीदारी आदि में पैसे खर्च हो सकते हैं।
मीन ( Pisces):- आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। किसी से वाद - विवाद या बहसबाजी में आपकी जीत हो सकती है। बिजनस के सिलसिले में किसी की सलाह लेने की जरूरत पड़ सकती है। हर नए काम के कानूनी और तकनीकी पहलुओं पर अच्छी तरह से गौर करने के बाद ही कोई नई डील साइन करें। ऑफिस में कोई नया परिवर्तन आपको हैरान कर सकता है। रोमांस के मामले में आगे बढ़ने का दिन है।

