वैज्ञानिकों ने विकसित किया विज्ञानं की भाषा पढ़ने वाला कंप्यूटर

वैज्ञानिकों ने ऐसा कम्प्यूटर विकसित करने का दावा किया है जो लगभग इंसानों की तरह विज्ञान संबंधी भाषा पढ़ सकता है.

यह कम्प्यूटर इंसानों की तरह विज्ञान संबंधी भाषा पढ़ने के साथ तथ्यों के बीच तालमेल बना सकता है और परिकल्पनाएं विकसित कर सकता है.

कैंब्रिज विश्वविद्यालय के एक दल ने कहा कि ‘सीआरएबी’ नाम की कम्प्यूटर प्रणाली कैंसर की गांठों की वजहों के बारे में जानकारी देने वाले विद्वानों के लेखों को समझने में सक्षम है और इसलिए इससे कैंसर शोध में सफलता मिलने की उम्मीद है.

वैज्ञानिकों ने कहा कि दरअसल ‘सीआरएबी’ कृत्रिम ज्ञान का तेजी से उबरने के प्रकार का ताजा उदाहरण है जिसका प्रयोग आईफोन फोरएस के ‘सिरी’ निजी सहायक साफ्टवेयर में भी होता है.

सीआरएबी विकसित करने वाले दल की प्रमुख एना कोहरेनन ने कहा कि यह हालांकि अब भी विकास की प्रक्रिया में है, इस प्रणाली का प्रयोग आपसी तालमेल स्थापित करने में हो सकता है जो सभी दस्तावेजों को पढ़कर भी शायद बहुत मुश्किल होता.

वैज्ञानिकों ने कहा कि इस प्रणाली से कम्प्यूटर इंसानों की तरह अक्षरों को पढ सकता है और उसका तात्पर्य निकाल सकता है.

उन्होंने कहा कि इस प्रणाली का सबसे पहले प्रयोग रसायनों से कैंसर के खतरे के बारे में पता लगाने में किया जाएगा.

Posted by रवि चौहान at 2:53 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh