मेरा आरएसएस से कोई सम्बंध नहीं है : अन्ना हजारे

अन्ना हजारे ने कहा कि उनका आरएसएस से कोई सम्बंध नहीं है और उन्हें निशाना बनाया जा रहा है.

अपने गांव में अन्ना ने पत्रकारों से कहा, "मेरा आरएसएस से कोई सम्बंध नहीं है. कोई मेरे बारे में क्या कह रहा है, मुझे इसकी कोई परवाह नहीं, क्योंकि लोग जानते हैं कि अन्ना क्या है."

अन्ना ने कहा कि उन्हें विभिन्न लोगों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है.

आरएसएस प्रमुख विष्णु भागवत ने बुधवार को कहा था कि उन्होंने अन्ना द्वारा किए गए भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन का समर्थन किया था.

भागवत ने कहा, "हम अन्ना का समर्थन करते हैं. हमारे कई कार्यकर्ताओं ने उनके आंदोलन में शामिल हुए हैं. हमने उन्हें न तो समर्थन करने को कहा था और न ही उन्हें ऐसा करने से रोका."

इससे पहले कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया था कि अन्ना एवं उनके सहयोगियों के आरएसएस एवं भारतीय जनता पार्टी से सम्बंध हैं.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 9:47 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh