कनिमोझी को नहीं मिली जमानत

कनिमोझी (फाइल फोटो)
कनिमोझी को नहीं मिली जमानत

2जी मामले में द्रमुक सांसद कनिमोझी की जमानत याचिका एक दिसंबर तक टल गई है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को कनिमोझी के अलावा बॉलीवु़ड फिल्म निर्माता करीम मोरानी की जमानत याचिका को भी एक दिसंबर तक के लिए टाल दिया है.

इसके साथ ही इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीआई को नोटिस भेजा है जिसका जवाब सीबीआई को एक दिसंबर तक देना है.

इससे पहले विशेष अदालत ने कनिमोझी के अलावा कलेंगनर टीवी के प्रबंध निदेशक शरद कुमार, कुसेगांव फ्रूट्स एंड वेजिटेबल्स के आसिफ बलवा और राजीव अग्रवाल की याचिका ठुकरा दी थी, जिसके बाद इन चारों ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.

मालूम हो कि द्रमुक प्रमुख एम करुणानिधि की 43 वर्षीय पुत्री कनिमोझी 20 मई को गिरफ्तारी के बाद से जेल में हैं.

Posted by रवि चौहान at 1:16 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh