मैं ‘सॉफ्ट पॉर्न स्टार’ के तमगे से चिंतित नहीं : तुषार कपूर

अभिनेता तुषार कपूर ने कहाकि मैं ‘सॉफ्ट पॉर्न स्टार’ के तमगे से चिंतित नहीं हूं.

अपनी आगामी फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ को लेकर उत्साहित तुषार कपूर का कहना है कि अगर इस फिल्म के कारण उन्हें ‘सॉफ्ट पॉर्न’ कलाकार का तमगा दिया जाता है तो इससे उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी.

दक्षिण भारतीय अदाकारा सिल्क स्मिता (विजयालक्ष्मी) के जीवन पर बनी मिलन लुथारिया की इस फिल्म में तुषार के अलावा विद्या बालन, इमरान हाशमी और नसीरद्दीन शाह जैसे कलाकार दिखाई देंगे.

एक साक्षात्कार में तुषार ने कहा, मेरे किरदार के कई पहलू हैं. यह ऐसा नहीं है जिसकी चमक शीर्षक के कारण फीकी पड़ जाएगी. मेरी छवि को नुकसान नहीं होगा. आज, सेक्स पर खुली चर्चा होती है.

उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि रूपहले पर्दे और हमारे समाज में लोग इस पर खुलकर बात करते हैं. अगर मुझे ‘सॉफ्ट पॉर्न’ कलाकार का तमगा दिया जाता है तो मुझे इससे कोई परेशानी नहीं होगी.

इस फिल्म के अंतरंग दृश्यों की बात पर तुषार ने कहा कि इन्हें करने में उन्होंने असहज महसूस नहीं किया. उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि यह आपके काम का हिस्सा है. फिल्म की कहानी के अनुरूप आपको अंतरंग दृश्य दृश्य करने पड़ते हैं.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 10:30 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh