महेंद्र सिंह धोनी ने बनाया इस वर्ष का पहला टेस्ट शतक

महेंद्र सिंह धोनी ने वेस्टइंडीज के साथ ईडन गार्डन्स मैदान पर जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपने करियर का पांचवां टेस्ट शतक पूरा किया.

इस वर्ष धौनी का यह पहला टेस्ट शतक है. भारतीय कप्तान ने 147 गेंदों पर आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से शतक पूरा किया.

2011 में धौनी एक शतक के अलावा तीन अर्धशतक लगा चुके हैं. उन्होंने बर्मिघम टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ 77 और नाबाद 74 रनों की पारियां खेली थीं.

इसके अलावा उन्होंने वेस्टइंडीज में 74 रन की पारी खेली थी. भारतीय कप्तान इस वर्ष 10 टेस्ट मैचों की 17 पारियों में तीन बार नाबाद रहते हुए अब तक 420 रन बना चुके हैं.

इस वर्ष सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में राहुल द्रविड़ (952) पहले और इयान बेल (950) दूसरे स्थान पर हैं. बेल और द्रविड़ ने सबसे अधिक पांच-पांच शतक लगाए हैं.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 5:37 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh