'बिग बॉस' के घर में प्रवेश कर सकते हैं ‘स्वामी अग्निवेश'

'बिग बॉस' में एक नया मेहमान आने वाला है,भगवा वस्त्रधारी मेहमान का नाम है ‘स्वामी अग्निवेश'.

स्वामी अग्निवेश के करीबी सहायक मनु सिंह के मुताबिक, अग्निवेश कल 'बिग बॉस' के घर में प्रवेश कर सकते हैं.

सिंह ने बताया, ‘‘स्वामी इस कार्यक्रम के माध्यम से अपना संदेश फैलाएंगे.जब भी उन्हें कोई चीज चुनौती लगती है,वह उसे स्वीकार करते हैं और यही कारण है कि उन्होंने इसे स्वीकार किया.’’

भ्रष्टाचार निरोधक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के अनशन के दौरान एक वीडियो सामने आने के बाद अग्निवेश विवादों में घिर गए थे.

इस वीडियो में उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति से बात करते हुए दिखाया गया था, जिससे वह गांधीवादी कार्यकर्ता हजारे से कड़ाई से निपटने की बात कह रहे थे.

इस वीडियो के सामने आने के बाद अग्निवेश हजारे पक्ष से अलग हो गए थे.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 9:09 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh