हथियार और मिसाइलों की सुरक्षा सुनिश्चित हो : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने लीबियाई अधिकारियों से हथियार और मिसाइलों की सुरक्षित रखने के लिए ठोस उपाए सुनिश्चित करने को कहा है.

जिससे रासायनिक हथियारों को अलकायदा सहित आतंकी समूहों के हाथों में जाने से रोका जा सके.

सोमवार को सर्वसम्मति से स्वीकार किए गए प्रस्ताव में 15 सदस्यीय परिषद ने लीबिया पर लगाये गये प्रतिबंधों को देखने वाली समिति से आंतकी समूहों के हाथों में हथियारों को जाने से रोकने संबंधी प्रस्ताव तैयार करने को कहा.

प्रस्ताव में इस क्षेत्र में हथियारों विशेषकर सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल या मैनपैड्स के प्रसार पर भी चिंता जाहिर की गयी है.

लीबिया से सभी हथियारों और इससे संबंधित सभी तरह की सामग्रियों के प्रसार पर रोक के लिए ‘सभी आवश्यक काकदम उठाने को कहा गया है.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 10:04 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh