सांसद भी लोकपाल के दायरे में लाए जाएं : टीम अन्ना

टीम अन्ना ने मांग की हैं कि सांसद भी लोकपाल के दायरे में लाए जाएं.

टीम अन्ना के सदस्यों ने लोकपाल बिल को परख रही संसदीय समिति से गुरुवार को मुलाकात कर सांसदों को भी भ्रष्टाचार निरोधक कानून के दायरे में लाने की मांग रखी.

टीम के सदस्य शुक्रवार को फिर कांग्रेसी सांसद अभिषेक मनु सिंघवी की अध्यक्षता वाली संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से मुलाकात करेगी.विचार-विमर्श में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के शामिल होने की भी संभावना है.

सिंघवी ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि टीम अन्ना के सदस्य शुक्रवार को फिर संसदीय समिति से मिलेंगे.इसके बाद समिति की आंतरिक बैठक होगी. उन्होंने कहा, हम उम्मीद करते हैं कि विधेयक को जल्द ही अंतिम रूप दे दिया जाएगा.

टीम अन्ना के प्रमुख सदस्य एवं सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने गुरुवार को हुई बैठक के बाद संवादादताओं से कहा कि चर्चा सकारात्मक रही.

बैठक में प्रशांत के पिता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता शांति भूषण, पूर्व पुलिस अधिकारी किरण बेदी एवं अरविंद केजरीवाल भी शामिल थे.

उल्लेखनीय है कि अन्ना हजारे जल्द ही अपना मौन व्रत तोड़ेंगे और शुक्रवार को जेपीसी के साथ होने वाली बैठक में शामिल होंगे.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 10:26 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh