हर स्त्री को चाहिए होता है परफेक्ट पुरुष: मडोना

पॉप क्वीन मडोना का मानना है कि हर स्त्री को अपने जीवन में परफेक्ट पुरुष ही चाहिए होता है.

सीन पेन और गॉय रिची जैसे कलाकारों की पत्नी रहीं 53 वर्षीय मडोना इन दिनों 24 साल के एक डांसर ब्रहिम जै़बत के साथ इश्क फरमा रही हैं.

उनका मानना है कि सभी स्त्रियों की अपने प्यार से एक जैसी आशा होती है.

उनका कहना है कि पिछले समय बहुत कुछ बदला है. फिर भी महिलायें आज भी वही चाहती हैं जो वे पहले चाहती थीं.

उनका महिलाओं से यह भी कहना है कि जिंदगी की खुशी सिर्फ हमारे ही हाथ में है किसी और के हाथों में नहीं.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 11:50 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh