अब हो सकेगी नकली व्हिस्की की पहचान, भारतीयों ने बनाया यंत्र

स्कॉटलैंड में तीन भारतीयों ने नकली व्हिस्की की पहचान करने को एक लेजर परीक्षण डिजाइन किया है.

समाचार पत्र ‘द टेलीग्राफ' के अनुसार स्कॉटलैंड के छह सौ वर्ष पुराने विश्वविद्यालय सेंट एंड्रयूज विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञानी प्रवीण अशोक, किशन ढोलकिया एवं बविश्न प्रवीण का कहना है कि उनके परीक्षण की वजह से हाथ में पकड़े जाने वाले एक उपकरण का विकास सम्भव हो सका है.

जो चंद सेकेंड़ में नकली पेय का पता लगा सकता है और उसे अधिकृत नतीजे उपलब्ध करा सकता है.

वैज्ञानिक पत्रिका ‘ऑप्टिक्स' में प्रकाशित रपट में भारतीय शोधकर्ताओं ने कहा कि इस परीक्षण से व्हिस्की के मूल, पीपे के प्रकार और निर्माण समय को भी बताया जा सकता है.

पत्र ने कहा कि इस अविष्कार से एशिया में लाखों पाउंड बच सकते हैं।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 10:17 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh