तेल कंपनिया फिर से बाधा सकती है पेट्रोल के दाम

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के बढ़ते दाम और डालर के मुकाबले कमजोर पड़ते रुपये को देखते हुए पेट्रोल के दाम में 1.82 रुपए प्रति लीटर वृद्धि के लिए दबाव बनाया है।


तेल कंपनियों ने इससे पहले सितंबर में भी पेट्रोल के दाम बढ़ाए थे। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड [एचपीसीएल] के निदेशक [वित्त] बी. मुखर्जी ने आज यहां संवाददाताओं को बताया कि आज से हमें पेट्रोल पर कुछ नुकसान हो रहा है, इसकी भरपाई के लिए हमें कीमत बढ़ानी पड़ सकती है।

उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में च्च्चे तेल के दाम 108 डालर प्रति बैरल के आसपास चल रहे हैं। दूसरी तरफ डालर तीन महीने में 46.50 रुपये से बढ़कर 49 रुपये के भाव पर पहुंच गया है। इससे तेल आयात की लागत और बढ़ गई है।

मुखर्जी ने कहा कि पेट्रोल पर कंपनियों को इस समय 1.50 रुपये प्रतिलीटर का नुकसान हो रहा है और स्थानीय शुल्क आदि लगाकर यह नुकसान 1.82 रुपये प्रति लीटर हो जाता है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर हम अन्य तेल कंपनियों के साथ बातचीत कर रहे हैं।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:02 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh