आज का राशिफल : 01 दिसम्बर, 2011
ज्योतिष, ताजा खबरें, राशिफल 6:56 am
वृष ( Taurus):- आज हमेशा ही दूसरों के भरोसे बैठकर अपने लिए भी कुछ प्राप्त कर लेने की इच्छा रखते हैं। किसी दूसरे की चेष्टा पर स्वयं लाभ उठा लेना बहुत दिनों तक जारी नहीं रहेगा। एक न एक दिन आपको अपने लिए भी परिश्रम करना पड़ेगा। बेहतर होगा कि आज से ही अपने को इस ओर मोड़ लें। आखिर संकल्प लेने से ही कार्य की सिद्धि होती है। इस वक्त व्यवसायिक स्थितियां अनुकूल हैं आप थोड़ा बहुत भी जोर लगाएंगे तो आपके लिए काम करने वाले और बहुत हैं।
मिथुन (Gemini):- अपनी मंजिल पर पहुंच कर भी आप कभी - कभी अपने आपको बहुत पीछे महसूस करते हैं। पूरा फासला तय करने में अभी एक सांस की दौड़ और लगानी है ऐसे में अगर आप हौसले परस्त हो जाएंगे तो आपकी जीत कैसे होगी। अच्छा होगा यदि आप तत्काल कमर कस लें और अपने बचे खुचे काम को जल्दी पूरा कर लें। आलस्य और आशंका का त्याग कर कम साधनों में भी जंग जीती जा सकती है। बस हिम्मत की जरूरत है।
कर्क ( Cancer):- काफी अर्से से आप किसी महात्मा या दार्शनिक और धार्मिक विचारों पर बहुत अच्छी तरह गौर कर रहे हैं। आपके विचार गंभीर होते जा रहे हैं। किसी काम के बिगड़ने या विलम्ब से होने पर आपको खीझ या प्रतिक्रिया नहीं होती बल्कि आप उल्टा शान्त और गंभीर नजर आते हैं। हो सकता है यह असर आपके ग्रहों के संचार बदलाव से हो रहा है या फिर कोई शुभ ग्रह आपको प्रेरित कर रहा है। अच्छा है यह सब आपकी बेहतरी के लिए ही है।
सिंह (Leo):- आपके काम में आज कुछ अड़ंगा डाल सकते हैं या यह भी हो सकता है कि किसी अटकलबाजी या अफवाह के कारण आप अपने लक्ष्य से पीछे हट जाएं। इस प्रकार से अगर उत्साह भंग होता गया तो आपकी प्रगति रूक जाएगी और आपके विरोधी इस प्रकार रूख से प्रसन्न होंगे ताकि आप प्रगति नहीं कर पाएं। विरोधियों का सिर नीचा करने के लिए अपनी क्रियाशीलता को कायम रखें।
कन्या ( Virgo):- राजनीति या समाजसेवा दो ऐसे क्षेत्र हैं जहां आपकी राशि को दिन दूनी और रात चौगुनी उन्नति मिलती है। यदि आप किसी संगठन से जुडे हैं तो बहुत ही अच्छी बात है । आजकल इन दिनों आपके लिए कई मौके ऐसे निकल रहे हैं जहां पर फिट होकर आप अपना जीवन ध्येय पूरा कर सकते हैं। मैत्री संबंध या फिर प्रेम - प्यार के मामले में आपकी व्ययकारी आदत कुछ अवरोध डाल रही है। यदि आप दूसरे तीसरे खर्चों पर कटौती कर दें तो फिर रोमांस का आनन्द भी साथ साथ उठा सकते हैं।
तुला ( Libra):- आपके अथक प्रयास अब रंग ला रहे हैं। आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और कई दिन बाद एक रौनक जैसी भी आपके चेहरे पर नजर आएगी। अपने अधीनस्थ सहयोगियों के प्रति आपका व्यवहार उदारतापूर्ण होगा और उनकी ढेर सारी गलतियों को भी आप माफ करने को तैयार हो जाएंगे। वैसे कार्यक्षेत्र में इस प्रकार की प्रवृति आपको ही महंगी पड़ सकती है। कई और मौके पर आप नुकसान भी उठा सकते हैं। काम के मामले में सख्ती से पेश आना आवश्यक है।
वृश्चिक ( Scorpio):- अपने मित्रों और प्रियजनों के खातिर आप कुछ ज्यादा ही चिन्तित हो जाते हैं। अपने काम छोड़कर भी आप दूसरों के साथ उनके फालतू समय में शरीक होकर अपना कीमती वक्त बरबाद कर लेते हैं। आज के दिन भी आपको अपने बारे में ज्यादा सोचना है। नई जिम्मेदारी लेने से पीछे नहीं हटें। काम काज की स्थिति अनुकूल हो रही है। जल्दी ही आपके हालात भी बेहतर हो सकते हैं। कोई साथ नहीं दे तो अकेले ही जुट जाएं।
धनु ( Sagittarius):- आपको अपने कार्यक्षेत्र में हमेशा ही दूसरों के भरोसे नहीं रहना चाहिए। कभी - कभी अपनी शर्तों पर काम करने की कोशिश करनी चाहिए। हो सकता है सही समय पर काम की शुरुआत करने से आपकी व्यग्रता और तनाव अपने आप ही घट जाए। अपने सिद्धान्तों पर दृढ़ रहकर चलने से ही सुखद लाभ होता है। आखिर शान्ति और गंभीरता से ही दुनिया में सभी ने अपने बडे़ - बडे़ इरादे पूरे किए।
मकर ( Capricorn):- आज कुछ भावनात्मक और दिल से जुड़े हुए प्रसंग सामने आएंगे। आपकी करूणा और उदारता कहीं - कहीं पर आपके लिए ही भारी पड़ जाती है। यदि यह किसी प्रकार की न्याय नीति का मामला हो या कानूनी दायरे में कुछ कर दिखाने की इच्छा हो तो आपके पास एक ठोस युक्ति भरा प्लान तैयार रहता है। दूसरों की मदद के लिए आप अपने निजी हित को भी त्याग देते हैं। इसी प्रकार के कुछ त्याग आज भी आपको करने हैं। यदि आप सफल हो जाते हैं तो आप सबसे श्रेष्ठ माने जाएंगे।
कुंभ ( Aquarius):- काफी समय के बाद आज कुछ अच्छी खबर आपको मिलेगी। कोई जरूरी काम बन जाने से लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी और आगे का समय अच्छा कटने का उत्साह रहेगा। इसके बाद यह भी एक अच्छा सौभाग्य होगा कि कहीं पर आपका रूका हुआ धन भी सांयकाल तक हाथ में आ जाएगा। जिस रखरखाव के काम को आप कई दिन से नहीं कर पा रहे उसे ठीक करने में किसी का सहयोग चमत्कारी सिद्ध होगा। शाम को सभी सदस्यों का धन्यवाद आपको मिल सकता है।
मीन ( Pisces):- आज आप कई प्रकार के उलझनों में ग्रस्त रहेंगे। एक ओर अपने प्रेमी या प्रियजन के लिए कोई वस्तु या उपहार खरीदने की जल्दीबाजी रहेगी। दूसरी ओर आपके कार्य क्षेत्र में भी काम का प्रेशर ज्यादा रहेगा। सही वक्त पर आकर आपका वाहन आदि भी साथ नहीं देगा। ऐसे वक्त पर आपकी अपनी सूझबूझ और इच्छा शक्ति बहुत काम आएगी। थोड़े से समय में सारी व्यवस्था ठीक हो जाएगी और लक्ष्य के प्राप्ति में आपका योगदान भी उल्लेखनीय रहेगा।

