आज का राशिफल : 06 दिसम्बर, 2011

मेष ( Aries): सभी महत्वपूर्ण कार्य आज पूरे होने जा रहे हैं । हो सकता है कुछ आकस्मिक लाभ भी इसके बाद होने लगेगा। आपने जिस व्यक्ति के भरोसे से इतने दिनों तक अपने को आशान्वित रखा है, हो सकता है उसका भी सहयोग आपको मिल जाए। प्यार मोहमाया के चक्कर में अभी अपने को पूरी तरह ढाल नहीं पाए हैं। कुछ रिस्क के बाद ही कुछ प्राप्त होने का सुख ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है।

वृष (Taurus): हमेशा ही आपके काम बहुत देर से और झंझटों के बाद ही बनते हैं। आज के दिन भी कोई ऐसा आर्थिक प्लान कारगर होगा और आगे की डगर आसान होगी। आपके सभी सेवाकर्मी या सहयोगीगण आज आपसे कुछ पाने की उम्मीद करेंगे। अत: उनके लिए भी कुछ चाय पानी का खर्चा देना जरूरी होगा। यदि किसी नए काम में फिर अनुबंधित होना चाहते हैं तो फिर देर किस बात की। अपने एजेन्ट या प्रतिनिधि को सतर्क कर दें। वह सब कुछ इन्तजाम करके रखेगा।

मिथुन (Gemini): इस वक्त बहुत सारे काम आपके आगे पीछे आ रहे हैं। आपके विरोधी और शत्रु भी कुछ ऐसी तजवीज कर रहे हैं कि आप फालतू कामों में उलझे रहें। यदि आपने अपनी पोज़िशन स्पष्ट करनी है तो फिर अपने से वरिष्ठ अधिकारी को इस बात की जानकारी अवश्य दे दें । हो सकता है आपके विरोधी आगे से संभल कर चलेंगे और उनकी हरकतों का बुरा असर आपके कामकाज पर नहीं होगा ।

कर्क (Cancer): जितना भी हो आपने अपने परिवार और रोजगार को ही ठीक तरह से संभालने की चेष्टा करें। इस वक्त कारोबार के विस्तार के लिए काफी अनुकूल समय आ रहा है। बाहर की सुविधाएं भी आपको मिल रही हैं और आथिक कमी की भी इस वक्त परेशानी नहीं। अगर किसी सदस्य का विवाह या मांगलिक कार्य तय करना है तो पंडित या पुरोहित से भी सम्पर्क कर लें। हो सकता है जल्दी कुछ आयोजित हो जाए और सभी लोगों को उपकृत करने का मौका मिल जाए ।

सिंह (Leo): किसी महान आदमी से मिलने का कार्यक्रम बनेगा या फिर अचानक ही कुछ गणमान्य लोगों की संगति आज जॉइन करने का अवसर मिल जाए। अगर हो सके तो अपने मानसिक उलझनों और बौद्धिक समस्याओं के बीच आप कोई मतभेद नहीं रखें और आप उन शुभचिन्तकों और सलाहकारों से भी इनके समाधान खोजने का प्रयास करें। सभी की यही राय होगी कि आपका फर्ज पूरा हो रहा है। अत: किसी प्रकार की आशंका और खेद जाहिर नहीं करें।

कन्या (Virgo): आज आपके काम में आने वाली बाधाएं समाप्त हो रही हैं। जिस तरीके से आप अपने कार्यक्षेत्र या व्यापार में उन्नति करते जा रह हो उससे सभी को आश्चर्य होगा। एक वक्त ऐसा आ रहा है, जब आपने सभी को इस बात की दावत देनी होगी कि आपके घर में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो रहा है। हो सकता है आज ही ऐसी खबर आ जाए ।

तुला (Libra): आज आपको कुछ ऐसा अदभुत कार्य करने का फैसला करना होगा, जिसे करने के लिए पिछले काफी समय से सोच विचार कर रहे हैं। यदि आपका प्लान सही साबित हो जाता है तो आपकी आमदनी भी बढ़ सकती है और दूसरा आपके आश्रित जनों के लिए भी कोई सरल रोजगार का जरिया खड़ा हो सकता है। वित्तीय कार्यों में कुछ रुकावटें दोपहर तक पैदा हो सकती हैं। उसके बाद समय अनुकूल होगा ।

वृश्चिक ( Scorpio): काफी दिनों से जो असमंजस बना हुआ है आज उसका अन्त होगा और मायूसी भी समाप्त होगी। जिस वजह से आपके सभी कार्य अभी तक नहीं बन रहे थे, अब वह रूकावट हट जाएगी और आपके रचनात्मक कार्यों में गति आएगी। ज्ञान-विज्ञान कला या लेखन कार्य में आपकी दक्षता रंग लाएगी और आम लोगों में ख्याति और यश भी फैलेगा। कुछ महानुभावों को सैर सपाटे के लिए भी तैयारी करनी है ।

धनु (Sagittarius): वैसे तो आप इस प्रकार के काम करते रहते हो, जो दूसरों के लिए जोखिम भरे होते हैं, लेकिन यह सब आपके परिजनों के लिए आम बात है और आपके कार्यक्षेत्र के रिस्क से उनको कोई लेना देना भी नहीं। आप यही सोचकर आगे बढें कि यदि किसी संकट में फंस जाते हैं तो क्या फिर आपके आश्रितजन भी उसमें प्रभावित होंगे। यदि ऐसा नहीं होता है तो फिर आगे रिस्क के काम सोच विचार कर करें।

मकर (Capricorn): आजकल आपका घरेलू और कारोबारी माहौल काफी अस्त व्यस्त हो रखा है । कई प्रकार के विवाद और झंझट आए दिन आपके सामने आते जा रहे हैं। यदि आप कुछ समय इसमें लगाकर अपनी मुसीबतें कम कर सकते हैं तो उसके लिए आज का दिन ही काफी है। सांयकाल तक आप उन सब विवादों से बाहर निकल सकते हैं, जिनके बलबूते से आपका आत्म सम्मान कभी कभी पराजित हो जाता है ।

कुंभ (Aquarius): जिस प्रकार प्रतियोगिता या परीक्षा को आप उत्तीर्ण करक लेना चाहते हैं उसका निदान आज करना है, क्योंकि जिस तरीके से अब आप अपनी रणनीति को लागू कर रहे हैं उससे लगता है कि युक्तिसंगत प्रयासों का लाभकारी परिणाम सामने आएगा। जहां तक हो सके सभी समस्याओं को स्थाई तौर पर समाधान देने की कोशिश करें। आर्थिक अवस्था में भी धीरे-धीरे सुधार होगा ।

मीन (Pisces): आज आपका मूड सुबह से ही अच्छा रहेगा। किसी अच्छे लाभ के चक्कर में आप दिन भर कुछ भागदौड़ करने के लिए भी तत्पर रहेंगे । परिस्थितियां जब सुधरती हैं तो सभी काम एक एक कर बनने लगते हैं और फिजूल के तनाव और जददोजहद भी खत्म होने लगती है । मित्रों और परिजनों के कारण सांयकाल को किसी छोटी मोटी पार्टी आयोजित करने में आपको कुछ खर्च करना पड़ सकता है या फिर किसी मेहमान आगंतुक का आदर सत्कार जैसा भी करना पड़ सकता है ।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:47 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh