आज का राशिफल : 09 दिसम्बर, 2011

मेष ( Aries):- काफी समय से चले आ रहे कानूनी विवाद और झगडे आज खत्म होंगे। अच्छे लोग आपको प्रेरणा देंगे जिससे आपको खुशी का अहसास होगा। ऑफिस में कलीग्स आपके टीमवर्क के जज्बे को अच्छी तरह समझेंगे और आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। प्यार के मामले में जल्दबाजी से बात बिगड सकती है इसलिए धीरे धीरे आगे बढें। शाम को लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं।

वृष ( Taurus):- आज आप पूरे उत्साह से जो भी काम करेंगे उसमें निश्चित रूप से कामयाबी मिलेगी। दोपहर बाद सभी काम बनते नजर आएंगे। पुराने समय से रुका हुआ पैसा मिल सकता है। बिजनेस के मामले में कोई नई डील करने से पहले जांच पडताल करना जरूरी है। जल्दबाजी में कोई फैसला लेना फायदेमंद नहीं होगा। शाम को किसी पार्टी में जाएंगे।

मिथुन ( Gemini):- सुबह से ही आपको किसी शुभ समाचार का इंतजार रहेगा। ईमेल चेक करते रहें। आसपास की यात्रा करनी पड सकती है। नए लोगों से मेलजोल बढाना आपके लिए फायदेमंद होगा। हो सकता है कि बिजनेस के साथ - साथ प्यार की डील भी फिक्स हो जाएं। हंसमुख लोगों से मुलाकात होगी। घरवालों की रोजमर्रा की जरूरत को पूरा करने में कामयाब होंगे।

कर्क ( Cancer):- दिन धीमी गति से शुरू होगा। सुबह आप जिन बातों को लेकर थोडे परेशान रहेंगे , दोपहर में वही आपको खुशी देंगी। ऑफिस में अपनी जगह बनाने के लिए सूझबूझ से काम लेना होगा। बुद्धि से जुड़े कामों के नतीजे शाम तक मिलने लगेंगे। किसी नई डील को फाइनल करने का काम कुछ समय के लिए टाला जा सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

सिंह ( Leo):- फाइनैंस से जुडे फैसले आज ले लें। आगे के दो तीन दिनों में आपके पास समय की कमी रहेगी। घर में किसी शुभ कार्य की बातचीत हो सकती है। दोपहर बाद किसी पुराने दोस्त से ईमेल या एसएमएस के जरिए सम्पर्क हो सकता है। पुराना प्यार लौट सकता है। शाम के समय शॉपिंग के लिए घरवालों को बाहर ले जाने का प्लान बनेगा।

कन्या ( Virgo):- आप में से कुछ लोगों का दिल आध्यात्म और मेडिटेशन में लगेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का प्लान बन सकता है। किसी बौद्धिक काम में आपको कामयाबी मिलेगी । कोई नई डील आपकी शतर्ोे पर फाइनल हो सकती है । इनकम का कोई परमानेंट सोर्स भी बनने के चांस हैं । पूजा पाठ में दिल लगेगा । स्वास्थ्य ठीक रहेगा ।

तुला ( Libra):- जीवन साथी का पूरा सपोर्ट आपके साथ है इसलिए अगर ऑफिस में ज्यादा मेहनत और टाइम देना पडे तो घरवालों की ओर से परेशान होने की जरूरत नहीं । बस अपनी सभी जिम्मेदारियों को निभाते चलें । प्रमोशन या सैलरी में बढोतरी की चर्चा हो सकती है । घर के छोटे सदस्यों को समय देना बहुत जरूरी हो जाएगा ।

वृश्चिक ( Scorpio):- क्रियेटिव कामों में रूचि बढेगी । इधर उधर की बातों की बजाये अपनी हॉबी को आगे बढाने के बारे में सोचेंगे । उसके जरिए थोडा बहुत पैसा भी कमाने के चांस हैं । पैसे की समस्या आएगी लेकिन सूझबूझ से वह शाम तक टल भी जाएगी । कोई दोस्त अगर उधार मांगे तो उसे अपनी स्थिति साफ तौर पर बता दें । किसी को अंधेरे में रखना ठीक नहीं ।

धनु ( Sagittarius):- घर में सभी लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दिल और दिमाग के संतुलन से सफलता मिलेगी। अकाउंटस की फाइलों को तैयार रखें। कभी भी जरूरत पड़ सकती है। अपने स्टाफ पर नजर रखें। अपने अच्छे बिहेवियर से उनका दिल जीतने में कामयाब होंगे।

मकर ( Capricorn):- अपने आइडियाज को अमल में लाने का मौका मिलेगा। पॉलिटिक्स में रुचि बढ़ेगी। किसी खास शख्स के कारण शाम के समय थोड़ी जेब ढीली हो सकती है, लेकिन हर बार पैसे का फायदा नुकसान देखने की बजाय रिश्तों की मजबूरी को देखना ज्यादा फायदेमंद होता है। स्टूडेंटस कड़ी मेहनत के बल पर अपने लक्ष्य को ढूंढने में कामयाब हो जाएंगे।

कुंभ ( Aquarius):- ऑफिस में आज आपको बहुत काम करना होगा। भाग - दौड़ करने के बाद उसका फायदा जरूर मिलेगा। अपनी प्रतिभा पर भरोसा रखें और यह याद रखें कि कुछ कर दिखाने के लिए ज्यादा तामझाम की जरूरत नहीं होती। बस दिल में लगन होनी चाहिए। आपके प्रेमी का मूड आज काफी अच्छा रहेगा। जीवन साथी आपकी जरूरतों को अच्छी तरह से समझेगा।

मीन ( Pisces):- घर के रोजमर्रा के काम निपटाने में दिन का अधिकांश हिस्सा निकल जाएगा लेकिन एक बार आप अपने कामों को एक के बाद एक निपटाने लगेंगे तो अन्त में काफी संतुष्टि मिलेगी। याद रखिए संतुष्टि पाना सबसे बडी उपलब्धि है। कानूनी कागजातों पर दस्तखत करने से पहले सावधानी के तौर पर उन्हें पढ़ लेना जरूरी होगा।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:39 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh